सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर जयपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटने लगी है। दूरदराज से क्रिकेट प्रेमी टिकट के लिए पहुंच रहे हैं। राजस्थान के गंगानगर से टिकट लेने आए प्रेम चौधरी ने बताया कि वे 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले का टिकट लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे रात आठ बजे स्टेडियम पहुंच गए थे और रात स्टेडियम के बाहर ही गुजारी।
जयपुर में IPL का क्रेज: गंगानगर से पहुंचे दर्शक स्टेडियम के बाहर बिताई रात, 7 अप्रैल से शुरू होगी टिकट बिक्री
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:25 PM IST
सार
IPL News: राजधानी जयपुर में आईपीएल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। श्रीगंगानगर जिले से पहुंचे दर्शक स्टेडियम के बाहर ही रात बिताए। बता दें कि आगामी सात अप्रैल से टिकटों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन