आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें
जयपुर के दिग्गी पैलेस में नर्म धूप और ठंडी हवाओं के बीच गूंजती शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच बृहस्पतिवार को नौवां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) शुरू हो गया। दुनिया भर से आए लेखक उनके लेखन के मुरीद, नामी बुद्धिजीवियों और उनके चाहने वाले संगीतकारों और उनके संगीत के शौकीनों से भरा यह सालाना मेला अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार है। (तस्वीर में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) (ब्यूरो,एजेंसी/अमर उजाला, जयपुर)
आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें
संवाद और विवाद के लिए मशहूर इस सालाना जलसे के लिए सुरक्षा भी खासी है। फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बचपन में चोरी-छिपे किताबें पढ़ने की याद ताजा करते हुए कहा कि मेरे लिए यह एक बार फिर बचपन में जाने जैसा है। यहां बैठना किसी जादुई दुनिया में जाने जैसा है। यह फेस्टिवल एक बड़ा प्रयोग है औैर दिनों-दिन औैर बड़ा होता जा रहा है।
आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें
फेस्टिवल में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो रहीं कनाडाई लेखिका मारग्रेट एटवुड ने कहा कि वह 27 साल पहले भारत आई थीं तब यहां साहित्यिक मेला जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्यिक परिदृश्य काफी जटिल और बड़ा है। अब इंटरनेट के फैलने से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक किताबें पहुंच रही हैं। समारोह में इस बार दुनिया भर से कई साहित्यिक हस्तियां, बुद्धिजीवी औैर संगीतकार हिस्सा ले रहे हैं। (तस्वीर में कनाडाई लेखिका मारग्रेट एटवुड )
आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी निजता और लैंगिक मुद्दों, पर्यावरण, अर्थशास्त्र, आधुनिकता, भाषा, आप्रवास और संघर्ष पर कई सेशन होंगे। पुलिस ने इस आयोजन के लिए जयपुर में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक बंदोबस्त किए हैं।
आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें
इस दौरान फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर ने देश के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पहला और प्रजातंत्र दूसरा मजाक है। जौहर ने कहा कि मैं एक फिल्म में राष्ट्रगान को गमगीन माहौल में फिल्माने की वजह से 14 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं।