फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS Love Story: ट्रेनिंग के समय मसूरी में मिले टीना डाबी की बहन रिया-मनीष के दिल, अप्रैल में शादी, जानें सबकुछ

Mon, 19 Jun 2023 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 19 Jun 2023 04:25 PM IST
सार

IAS Love Story: ट्रेनिंग के समय मसूरी में मिले टीना डाबी की बहन रिया-मनीष के दिल, अप्रैल में शादी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar
मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए रिया और मनीष। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी ने शादी कर ली है। आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार के साथ अप्रैल महीने में शादी की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। गुपचुप तरीके से हुई इस शादी की अब जमकर चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर दोनों की ये प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई तो आई आईएएस रिया डाबी की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...।

IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar
मसूरी ट्रेनिंग कैंप में ही पहले बार मिले थे रिया और मनीष। - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यूपीएससी परीक्षा सफल करने वाले उम्मीदवारों को स्पेशल ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) भेजा जाता है। UPSC 2021 कैडर की रिया डाबी और मनीष कुमार भी ट्रेनिंग के लिए LBSNAA गए थे। दोनों की पहली मुलाकात यहीं हुई थी। इसके बाद दोनों में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती हो गई और फिर ये प्यार में बदल गई।

IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar
मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। - फोटो : अमर उजाला

मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली पोस्टिंग उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) में मिली थी। वहीं, राजस्थान कैडर की रिया डाबी वर्तमान में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर में अलवर में तैनात हैं। रिया और मनीष ने अप्रैल महीने में सीक्रेट बेडिंग कर ली थी। दोनों में से किसी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की और ना ही किसी को इसकी जानकारी दी। कुछ समय पहले आईपीएस मनीष कुमार ने अपना कैडर बदलने की अर्जी डाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar
मनीष कुमार और रिया डाबी। - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्रालय भेजी गई अर्जी में मनीष ने महाराष्ट्र के बदले राजस्थान कैडर देने का आग्रह किया था। जिसे गृह मंत्रालय ने मंजूर कर लिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कैडर बदलने की वजह आईएएस रिया डाबी से शादी होना बताया गया। जिसके बाद दोनों की शादी की बात सामने आई। 

विज्ञापन
IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar
अपैल में रिया और मनीष ने की थी कोर्ट मैरिज। - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि सीक्रेट बेडिंग करने वाले इस कपल का परिवार अब जल्द ही मैरिज रिसेप्शन दे सकते हैं। ये रिसेप्शन जयपुर में आयोजित किया जा सकता है। इसमें दोनों के परिवार, दोस्त, रिश्तेदार समेत कुछ ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल हो सकते हैं।

टीना डाबी की बहन IAS रिया ने की शादी, IPS है पति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed