फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS Tina Dabi: ये हैं 'सिंघम' टीना डाबी की बड़ी र्कारवाई, चौखट पर बैठकर लगाई क्लास, गुस्से में कही यह बात

Fri, 11 Oct 2024 12:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी जमकर चर्चा में हैं। उन्हाेंने शहर को साफ रखने के लिए नवो बाड़मेर अभियान चलाया है। इस दौरान उनकी ये कार्रवाई काफी चर्चा में हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan News Ias Tina Dabi Lady Singham Raids in Barmer Launched Clean and Neat Navo Barmer Campaign
एक्शन में आईएएस टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बाड़मेर जिले की कलेक्टर आईएएस टीना डाबी आज कल जमकर चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने बाड़मेर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नवो बाड़मेर अभियान चलाया है। इस दौरान टीना डाबी सड़कों पर उतरकर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान उनका सिंघम अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी टीना डाबी डस्टबिन नहीं होने पर दुकान बंद कराने की धमकी देती हैं, कभी स्पा सेंटर के बाहर खड़े होकर उसका गेट तुड़वा देती हैं और कभी जमीन पर बैठकर दुकानदार से सफाई करवा रहीं हैं। आइए, जाते हैं टीना डाबी के ऐसी तीन कार्रवाईयों के बारे में जिनके कारण उनकी खूब चर्चा हुई। 



Rajasthan News Ias Tina Dabi Lady Singham Raids in Barmer Launched Clean and Neat Navo Barmer Campaign
एक्शन में आईएएस टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

रुकोगे तो सफाई कराऊंगी, दुकान बंद करा दूंगी
बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने नवो बाड़मेर अभियान के दौरान शहर में साफ-सफाई कराने के लिए सड़क पर उतर रही हैं। बीतें दिनों वे माइक लेकर लोगों से सफाई रखने की अपील करती नजर आई थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कलेक्टर टीना को एक्शन में देखकर लोक सड़कों पर रुकने लगे थे, इस पर टीना ने कहा था- सभी यहां से चले जाएं, अगर रुके तो सफाई करवाऊंगी। इस दौरान टीना ने एक दुकानदार से डस्टबिन नहीं होने पर कहा कि सुधर जाओ नहीं तो तुम्हारी दुकान बंद करा दूंगीं। 
 

Rajasthan News Ias Tina Dabi Lady Singham Raids in Barmer Launched Clean and Neat Navo Barmer Campaign
एक्शन में आईएएस टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

टीना डाबी ने चौखट पर बैठीं, दुकानदार से करवाई सफाई
कलेक्टर टीना डाबी का शहर को साफ रखने पर कितना फोकस है इसका अंदाजा आप ऊपर लगी तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं। ऑफिस के एसी कमरे को छोड़कर टीना एक दुकान के बाहर चौखट पर बैठीं हुईं है और दुकानदार से सफाई करवा रहीं हैं। इस दौरान कलेक्टर ने व्यापारी का चालान भी कटवाया और कहा कि मुझे चालान काटवाते हुए बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन, आप पढ़े लिखे हैं, गंदगी नहीं करनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News Ias Tina Dabi Lady Singham Raids in Barmer Launched Clean and Neat Navo Barmer Campaign
स्पा सेंटर का दरवाजा टूटा, मिली लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

कलेक्टर डाबी ने स्पा-सेंटर का गेट तुड़वाया, पांच लड़कियां मिलीं
बीते बुधवार को टीना डाबी लगभग पूरे दिन सड़कों पर रहीं। सफाई अभियान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। टीना डाबी जैसे ही स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो संचालक ने अंदर से गेट बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी उसने गेट नहीं खोला तो टीना डाबी भड़क गईं।  उन्होंने कहा- छिप क्यों रहे हो? अब तो जब तक गेट नहीं खोलोगे, यहीं खड़ी रहूंगी। करीब 30 मिनट इंतजार करने के बाद टीना डाबी ने यूआईटी अधिकारियों की मदद से गेट तोड़ दिया। इसके बाद स्पा सेंटर में मिली पांच लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कलेक्टर टीना डाबी ने सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की संभावना भी जताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed