फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss-16: मुस्लिम लड़की जिसके डांस पर कई विवाद, जिद ने बना दिया शकीरा, पढ़ें स्टेज से बिगबॉस तक की कहानी

Tue, 04 Oct 2022 10:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Oct 2022 10:47 PM IST
सार

Bigg Boss-16: मुस्लिम लड़की जिसके डांस पर कई विवाद, जिद ने बना दिया शकीरा, पढ़ें स्टेज से बिगबॉस तक की कहानी

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Hot Contestant Rajasthan Bold Dancer Gori Nagori And Shakira
बिगबॉस में नागौर की गौरी नागौरी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की तस्लीमा उर्फ गौरी नागौरी कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रिएलिटी शो बिगबॉस (BIGBOSS-16) के घर में बंद हैं। डांसर गौरी नागौरी एक स्टेज परफॉर्मर हैं। वह अपने शानदार और बोल्ड डांस के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। किसी कार्यक्रम में उनका डांस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी है। नागौर जिले के मेड़ता की रहने वाली 24 साल की गौरी नागौरी को राजस्थान ही नहीं हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शकीरा के नाम से जाना जाता हैं। उनके डांस को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

Bigg Boss 16 Hot Contestant Rajasthan Bold Dancer Gori Nagori And Shakira
गौरी नागौरी - फोटो : सोशल मीडिया

दो अक्टूबर को इंडियन शकीरा यानी नागौरी ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली। इससे पहले उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके भी लगाए। अब तीन महीने तक गौरी नागौरी बिगबॉस के घर में कुछ  चुनिंदा सेलिब्रिटीज के साथ बंद रहेंगी। इस दौरान शो के सभी सेलिब्रिटीज को दर्शकों का एंटरटेनमेंट करना होगा। साथ ही सभी को बिगबॉस द्वारा दिए जाने वाले टास्क भी करने होंगे। शो में होने वाले लड़ाई-झगड़ों पर अपना स्टेंट भी रखना होगा। इसके बाद शो के दर्शक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को वोट देंगे। सबसे कम वोट पाने वाला कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

Bigg Boss 16 Hot Contestant Rajasthan Bold Dancer Gori Nagori And Shakira
गौरी नागौरी बिगबॉस - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प ये होगा कि राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अपने डांस से तहलका माचने वाली गौरी शो में दर्शकों को कितना एंटरटेनमेंट कर पाती हैं। अब तब गौरी को स्टेज पर देखने वाले लोग टीवी पर उन्हें कितना पसंद करते हैं। क्योंकि इसी से तय होगा कि वह कितने दिन तक शो में अपनी जगह बना पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Hot Contestant Rajasthan Bold Dancer Gori Nagori And Shakira
डांसर गौरी नागौरी - फोटो : सोशल मीडिया

जानिए तस्लीमा के गौरी नागौरी उर्फ शकीरा बनने की कहानी 
नागौर के मेड़ता की रहने वाली 24 साल की तस्लीमा बानो को गौरी नागौरी और इंडियन शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। गौरी के यहां तक पहुंचने की कहानी जिद, जुनून, संघर्ष और रोमांच से भरी हुई है। एक मुस्लिम परिवार से होने के नाते गौरी के लिए डांस करना कभी भी आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी ने बहुत छोड़ी उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। वह जब कक्षा छह में पढ़ती थीं तब से डांस कर रहीं हैं। उनके सर पर डांस करने का मानो भूत सवार रहता था, लेकिन ऐसा ही एक भूत उनके परिवार के लोगों पर भी सवार था। यानी डांस नहीं करने देने का। गौरी के पिता नूर मोहम्मद और मां बेगम मोहम्मद बेटी के डांस करने पर बहुत नाराज होते थे। एक बार एक पारिवारिक कार्यक्रम में उन्होंने गौरी को डांस करते देख लिया तो इतना नाराज हो गए कि उसे करीब 12 दिन तक कमरे में बंद रखा। इसके बाद भी गौरी नहीं मानीं तो उसकी पिटाई भी की गई। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Hot Contestant Rajasthan Bold Dancer Gori Nagori And Shakira
राजस्थान की शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी के अुनसार एक बार उसने अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसमें उसे डांस करना था, इस कार्यक्रम में उसके पिता नूर मोहम्मद भी आए हुए थे। उस समय गौरी ने ऐसा डांस किया कि काफी देर तक वहां तालियां बजती रहीं और वह पहले स्थान पर भी रही। कार्यक्रम में बाद गौरी के स्कूल के शिक्षक उनके पिता से भी मिले। उन्होंने गौरी के डांस की जमकर तारीफ की। इसके बाद से उसके पिता ने गौरी का साथ देना शुरू कर दिया, लेकिन उसकी मां को बेटी का डांस करना फिर भी पसंद नहीं आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed