फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharatpur LS Polls: भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, BJP एमएलए को नॉमिनेशन रूम में जाने से रोका

Wed, 27 Mar 2024 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
Bharatpur LS Polls: भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, BJP एमएलए को नॉमिनेशन रूम में जाने से रोका

विज्ञापन
Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन रहा। भरतपुर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने नामांकन दाखिल करने के बाद शहर के कुम्हेर गेट चौराहे से बिजली घर चौराहे तक रैली निकाली। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संजना नामांकन दाखिल करने के बाद लोहागढ़ स्टेडियम पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई। उसके बाद वह शहर के कुम्हेर गेट से बिजली घर तक रैली निकाली गई।

Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

बाजारों को कांग्रेस और बीजेपी के झंडों से सजाया गया
दोनों प्रत्याशियों की रैली के लिए शहर के बाजारों को सजाया गया। जगह-जगह कांग्रेस बीजेपी के झंडे लगाए गए। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक जगह-जगह फूलों से रैलियों का स्वागत कर रहे थे। दोनों पार्टियों की रैली को देखते हुए बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। बाजारों से थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर की एंट्री को बंद रखा गया। इस दौरान रैलियों में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता गानों पर डांस करते हुए चल रहे थे।

Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने बीजेपी विधायक को लगाया गले - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह का देखने को मिला अलग अंदाज
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव का नॉमिनेशन भरने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह पहुंचे। इस दौरान विश्वेंद्र सिंह ने बीजेपी के नदबई विधायक जगत सिंह, वैर-भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली, भरतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय बंसल से मुलाकात की। नदबई विधायक जगत सिंह से गले मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। राजनीति अलग-अलग है, इन्हें भी मैं MLA बना चुका हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री लोहागढ़ स्टेडियम पहुंचे। जहां नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, कामां पूर्व विधायक जाहिदा खान और बयाना पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की मीटिंग में करीब आठ सौ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीटिंग पूरी होने के बाद संजना जाटव ने कुम्हेर गेट से रैली निकाली, जिसमें कांग्रेस के कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

विज्ञापन
Bharatpur Lok Sabha: BJP-Congress candidates filed nominations, BJP MLA stopped from entering nomination room
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी विधायक को पुलिसकर्मियों ने नॉमिनेशन रूम में जाने से रोका
वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के नॉमिनेशन के लिए राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, नदबई विधायक जगत सिंह, वैर-भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली और भरतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय बंसल मौजूद रहे। जब रामस्वरूप कोली नॉमिनेशन भर रहे थे। तब बहादुर सिंह कोली नॉमिनेशन रूम में जाने लगे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। जब इसके बारे में राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम को पता लगा तो वह खुद बाहर आए और बहादुर सिंह कोली को अंदर लेकर गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed