फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Sanjana: खेत से भूसा उठाने वाली सांसद संजना कौन? कांस्टेबल की पत्नी, प्रियंका गांधी की करीबी, यह है कहानी

Thu, 17 Oct 2024 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Oct 2024 01:54 PM IST
सार

MP Sanjana Jatav: संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पढ़िए, पूरी कहानी।

विज्ञापन
Bharatpur Congress MP Sanjana Jatav Profile Party Political Career Connection to Priyanka Gandhi News in Hindi
भरतपुर सांसद संजना जाटव खेत में काम करती दिखीं। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की एक महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी सास के साथ खेत में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देश की संसद में बैठने वाली सांसद खेत में पड़ा पशुओं का चारा इकठ्ठा कर रही हैं। ऐसे में सांसद की सादगी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस सांसद का नाम संजना जाटव है और ये भरतपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। आइए, जानते हैं संजना जाटव के संसद पहुंचने की कहानी...। 



संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पहली बार सांसद बनने के कारण संजना जाटव सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले संजना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर की कठूमर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। संजना 409 वोटों से चुनाव हार गईं थी। इससे पहले संजना अलवर में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकीं हैं।

Bharatpur Congress MP Sanjana Jatav Profile Party Political Career Connection to Priyanka Gandhi News in Hindi
चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी की गुडबुक में शामिल हुईं
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजना की खूब चर्चा हुई थी और वे प्रियंका गांधी की गुडबुक में भी शामिल हो गई थीं। संजना जाटव सचिन पायलट गुट की नेता मानी जाती हैं। यही कारण रहे कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया था। वे पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और जीत भी दर्ज की। 

Bharatpur Congress MP Sanjana Jatav Profile Party Political Career Connection to Priyanka Gandhi News in Hindi
सांसद संजना जाटव के पति कप्तान सिंह। - फोटो : अमर उजाला

गांव की साधारण महिला कांस्टेबल की पत्नी
सांसद संजना जाटव एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों कप्तान सिंह को उनकी पत्नी सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में  पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया गया था। इस दौरान भी दोनों सुर्खिंया में रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharatpur Congress MP Sanjana Jatav Profile Party Political Career Connection to Priyanka Gandhi News in Hindi
सांसद संजना जाटव। - फोटो : अमर उजाला

18 साल की उम्र में हुई थी शादी
बताया जाता है कि सांसद संजना जाटव की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण संजना की राजनीति में एंट्री हुईं और अब वे सांसद हैं। हालांकि, संजना का कहना है कि सांसद बनने के बाद भी मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। आज भी मैं अपने घर के काम करती हूं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हूं। जिस जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, उसके लिए पूरी ईमानदारी से काम भी करती हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed