{"_id":"63ce8e831e10f209c94be954","slug":"bhagyashree-saini-teaching-thousands-dropout-girls-free-of-cost-in-rajasthan-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाग्यश्री बदल रहीं ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य, आदिवासी- मुस्लिम सहित 2200 बेटियों का संवारा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाग्यश्री बदल रहीं ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य, आदिवासी- मुस्लिम सहित 2200 बेटियों का संवारा भविष्य
राजस्थान की बेटी भाग्यश्री सैनी शिक्षा की अलख जगाकर बेटियों को मुख्यधारा लाने का प्रयास कर रहीं हैं। भाग्यश्री सैनी हजारों ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य बदल रही है। जिन बेटियां ने सालों पहले जीवन की विपरीत परिस्थितियों में स्कूल छोड़ दिया था, उनके लिए भाग्यश्री एक उम्मीद की किरण है। वुमन एंड चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट भाग्यश्री सैनी 'राजस्थान अनसंग स्टार्स' अभियान चला रही हैं। जिसके तहत वे अब तक 2200 आदिवासी- मुस्लिम और अन्य बेटियों का भविष्य संवार चुकी हैं।
2 of 5
भाग्यश्री सैनी हजारों ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य बदल रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
झुंझुनू जिले की रहने वाली भाग्यश्री सैनी जयपुर में रहती हैं। वे डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जालौर, अजमेर, जयपुर की ड्रॉपआउट बेटियों को फ्री में शिक्षा दे रही हैं। भाग्यश्री सैनी के अनसंग स्टार्स अभियान से डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद और अन्य स्वयंसेवक भी जुड़े हुए हैं, जो बेटियों को नि:शुल्क पढ़ाते हैं। सभी का मकसद है कि बेटियां शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक हो जिससे वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें।
3 of 5
भाग्यश्री सैनी झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अभियान की फाउंडर भाग्यश्री बताती हैं कि एक असाइनमेंट के दौरान वो इन ड्रॉपआउट बेटियों से पहली बार मिली थी और तब इनके जीवन की परिस्थितियों को देखकर उन्हें यह समझ आया कि ये बेटियां भी किसी सूरज से कम नहीं है। जिसके बाद उन्होंने अनसंग स्टार्स अभियान शुरू किया और घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगाई। उनका फोकस आदिवासी और अल्पसंख्यक मोहल्ले में जाकर ड्रॉपआउट बेटियों को इकट्ठा कर उन्हें पढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री सैनी ड्रॉपआउट बेटियों को फ्री में शिक्षा दे रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
भाग्यश्री बताती है कि इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी ड्रॉपआउट बेटियां 11वीं में गणित और कॉमर्स विषय लेकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। अभियान के तहत लंकापूरी की रहने वाली मदीना आज ग्रेजुएशन कर रही है जो कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि बेटियों को मौका मिले तो वो अपने सपनों पूरे करने से पीछे नहीं हटती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजस्थान अनसंग स्टार्स अभियान से जुड़े कई अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि उनके अभियान का मुख्य लक्ष्य बेटियों का सर्वांगीण विकास करना है। वे बेटियों को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं, ताकि वे जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें और अपने लिए आवाज उठा सकें। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान अनसंग स्टार्स स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।