मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं, लेकिन मुझे कोई नहीं समझता है। मेरा पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी भी देता है। हर कोई मुझे आहत करना चाहता है। मैं किसी की भी जिंदगी में परेशानी नहीं बनना चाहती। स्वार्थ के लिए मेरा इस्तेमाल किया गया है। अब मैं जा रही हूं.. सब छोड़कर। मुझे दुख है कि बेटी...मैं तुझे देख नहीं पाऊंगी।
Rajasthan: तस्वीरों में सुरभि की बिंदास लाइफ, लव मैरिज के बाद शाहिद नफरत करने लगा तो दी थी जान, पिता बोले...

यह दर्द है उस सुरभि कुमावत का जिसने पहले प्यार चुना और फिर मौत को गले लगा लिया। बिंदास लाइफ जीने वाले सुरभि अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उसके सुसाइड नोट ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा क्या हुआ कि छठी पास शाहिद अली से लव मैरिज करने के छह साल बाद सुरभि ने आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में भी उसने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सुरभि के पिता का भी कहना है कि शाहिद लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने आरोपी शाहिद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मीडियां रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात सुरभि और शाहिद की लड़ाई हुई थी।

सुरभि कुमावत मूल रूप से टोंक के निवाई की रहने वाली थी। पिछले कई साल से जयपुर में ही रह रही थी। करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात शाहिद अली से हुई थी। शाहिद उसकी दोस्त का बॉयफ्रेंड था। कुछ दिनों बाद सुरभि और शाहिद की दोस्ती हो गई और वह एक दूसरे से प्यार करने लगे। शाहिद फिल्टर वाटर सप्लाई का कारोबार करता था।
2015 में सुरभि पंजाब नेशनल बैंक में मार्केटिंग मैनेजर बन गई। इसके दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 2016 में दोनों ने गाजियाबाद के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। एक साल बाद सुरभि ने बेटी को जन्म दिया। अब वह पांच साल की है। सुरभि अपनी लाइफ में बहुत कुछ करना चाहती थी, लेकिन पति की नफरत और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। शादी के छह साल बाद सुरभि ने फांसी लगा ली।