फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: मजदूर को 66 करोड़ के बकाया का नोटिस, आयकर विभाग की चेतावनी नहीं आए तो 10 हजार का जुर्माना भी लगाएंगे

Sat, 16 Jul 2022 04:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 04:06 PM IST
सार

66 करोड़ के बकाया का नोटिस मिलने के बाद गोविंद ही नहीं उसका परिवार भी घबरा गया है। वह अपने परिवार के साथ एक कमरे और रसोई के मकान में रहता है।

विज्ञापन
66 crore income tax notice to laborer Bhilwara
मजदूर गोविंद भील। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक व्यक्ति को आयकर विभाग ने 66 करोड़ के बकाया का नोटिस भेजा है। उसे चेतावनी भी दी गई है कि अगर कार्यालय नहीं आए तो दस हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा। हैरानी की बात तो यह है कि हुरड़ा गांव में रहने वाला गोविंद भील रंगाई-पुताई का काम करता है। इससे वह महीने में 8-10 हजार रुपये की कमा पाता है। इन्हीं रुपयों से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। नोटिस मिलने के बाद से वह परेशान है।

66 crore income tax notice to laborer Bhilwara
आयकर विभाग ने भेजा नोटिस। - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार 14 जुलाई को गोविंद ने आयकर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उसे पता कि उस पर 66 करोड़ का आयकर बकाया है। उसने अधिकारियों को बताया कि 2018 में वह विजयनगर में मजदूरी कर रहा था। यहां मिले गिरधर नाम के युवक ने उससे कहा कि वह उसकी हिंदुस्तान जिंक में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद बैंक खाता खुलवाने के लिए उसने मेरा आधार और पेन कार्ड ले लिया। उसने बताया कि न तो मेरी नौकरी लगी और न ही उसने मेर दस्तावेज वापस किए।  

66 crore income tax notice to laborer Bhilwara
इस मकान में रहता है गोविंद भील। - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंद ने अधिकारियों को यह भी बताया कि वह पेशे से मजदूर है। रंगाई-पुताई का काम कर महीने में 8-10 हजार रुपये ही कमा पाता है। गोविंद ने बताया कि आयकर विभाग ने उसे 66 करोड़ के बकाया का नोटिस भेजा है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर वह कार्यालय नहीं आया तो दस हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा। अजमेर कार्यालय में उसे सभी बैंक अकाउंट के दस्तावेज के साथ सोमवार को फिर बुलाया गया है।  

66 करोड़ के बकाया का नोटिस मिलने के बाद गोविंद ही नहीं उसका परिवार भी घबरा गया है। वह अपने परिवार के साथ शहर की भील बस्ती में बने एक कमरे और रसोई के मकान में रहता है। परिवार की हालत ऐसी है कि अगर कभी मजदूरी नहीं मिले तो खाने के भी लाले पड़ जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed