{"_id":"62d154911c0aa84bdf172537","slug":"next-budget-of-congress-government-focused-on-youth-says-cm-ashok-gehlot-bikaner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवाओं पर केंद्रित रहेगा प्रदेश का अगला बजट, गहलोत बोले- सवा लाख नौकरियां दीं, एक लाख जल्द देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवाओं पर केंद्रित रहेगा प्रदेश का अगला बजट, गहलोत बोले- सवा लाख नौकरियां दीं, एक लाख जल्द देंगे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:20 PM IST
सार
युवाओं पर केंद्रित रहेगा प्रदेश का अगला बजट
विज्ञापन
1 of 4
युवाओं और विद्यार्थियों के बजट को लेकर सीएम ने लोगों से मांगे सुझाव।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस सरकार का आगामी बजट प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित रहेगा। इससे पहले हमारी सरकार ने किसानों के लिए अलग बजट पेश किया था। आने वाले समय में हम युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समर्पित बजट पेश करेंगे। यह घोषण प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बीकानेर में की।
2 of 4
प्रतिभावान खिलाड़ियों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
वह शहर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, अगर आप युवाओं और विद्यार्थियों के बजट पर कोई सुझाव देना चाहें तो हम उनका भाी स्वागत करेंगे।
3 of 4
राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया कार्यक्रम में रहीं मौजूद।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार अब तक करीब सवा लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है। एक लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं। हम प्रदेश के युवाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लोगो और टी-शर्ट का विमोचन किया गया।।
- फोटो : सोशल मीडिया
बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत ने करीब पांच हजार खिलाड़ियों की मौजूदगी में महात्मा गांधी स्मारक का लोकार्पण किया। साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लोगो और टी-शर्ट का भी विमोचन किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।