फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में अफसर बनने का है सपना तो पढ़ लें यह खबर, 10 फरवरी तक करें आवेदन, सात मार्च को होगी परीक्षा

Sun, 31 Jan 2021 04:18 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Know the details of admission in Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मोहाली में सेक्टर-77 स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएफआइ) में दाखिला लेकर सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा संस्थान में दाखिला लेने के लिए 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रवेश परीक्षा सात मार्च को आयोजित की जाएगी। संस्थान ने परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Know the details of admission in Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट। - फोटो : फाइल फोटो

संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर 2020 से पांच जनवरी 2021 तक किए गए रजिस्ट्रेशन भी वैध हैं। अगर कोई अन्य युवा जिसने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वह भी 10 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा संस्थान ने उन युवाओं को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने एक दिसंबर से पांच जनवरी तक रजिस्ट्रेशन को पूरा नहीं किया है या फिर फीस का भुगतान नहीं किया। वह तीन फरवरी से 10 फरवरी तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Know the details of admission in Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट। - फोटो : फाइल फोटो

ऐसे करे आवदेन
जानकारी के मुताबिक परीक्षा संबंधी अधिकारी जानकारी संस्थान की वेबसाइट http://afpipunjab.org/ पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कोई विभाग के अधिकारियों से मिलना चाहता है तो विभाग के दफ्तर डायरेक्टर एफपीआई सेक्टर-77 संपर्क किया सकता है। इसके अलावा संस्थान से मेल पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए Dir.mrsafpi.sasn@punjab.gov.in या afpi-mohali@yahoo.com पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग के मोबाइल नंबर 9041006305 या 0172 2219707 पर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the details of admission in Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट। - फोटो : फाइल फोटो

योग्यता का आधार

  • छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो।
  •  वह पंजाब का मूल निवासी होना चाहिए
  • उसका लक्ष्य एनडीए ज्वाइन करना हो।
  • उसका जन्म दो जुलाई 2004 से पहले नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Know the details of admission in Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट। - फोटो : फाइल फोटो

ऐसे होगी चुनाव प्रक्रिया

  • सात मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी।
  •  परीक्षा में आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों का जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।
  •  इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • जो छात्र इंटरव्यू में चुने जाएंगे, उन्हें मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेरिट के हिसाब से पहले 48 स्थानों पर रहने वाले छात्रों को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed