{"_id":"6403aa18f11d8fcf3d0a817a","slug":"kashmiri-students-attacked-inside-doaba-engineering-college-2023-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab: कश्मीरी विद्यार्थियों पर दोआबा इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर हमला, तीन जख्मी, बचने के लिए सीढ़ियों से कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कश्मीरी विद्यार्थियों पर दोआबा इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर हमला, तीन जख्मी, बचने के लिए सीढ़ियों से कूदा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली/खरड़ (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:59 AM IST
सार
कश्मीरी मूल के तीन विद्यार्थी जख्मी हुए हैं। इनका इलाज सरकारी अस्पताल खरड़ में चल रहा है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके छह को नामजद किया है।
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाब के मोहाली क्षेत्र में दोआबा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की रात फेयरवेल पॉर्टी के दौरान दो छात्र गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस हमले में कश्मीरी मूल के तीन विद्यार्थी जख्मी हुए हैं। इनका इलाज सरकारी अस्पताल खरड़ में चल रहा है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके छह को नामजद किया है। साथ ही 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
इस हमले में जख्मी विद्यार्थी फैदर रसूल, मसजद और इरशाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम फेयरवेल पार्टी चल रही थी। सभी विद्यार्थी स्टेज पर डांस कर रहे थे कि तभी कुछ विद्यार्थियों की किसी बात को लेकर आपस में कहा-सुनी हो गई। इसके बाद मामला वहीं खत्म हो गया था। लेकिन रात को जब हम मेस में खाना खाने के लिए आए तो तभी 20-25 बाहर के युवकों ने तलवारों, डंडों और चाकुओं से हम पर हमला कर दिया।
2 of 5
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें इरशाद के सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आई है और फैदर रसूल पर युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए वह सीढ़ियों से कूद गया। इससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। फैदर ने कहा कि अगर वह सीढ़ियों से न कूदता तो तलवार से उसका गला कट सकता था।
3 of 5
फैदर रसूल, इरशाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि जब उन पर 20-25 युवकों ने हमला किया तो उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाया था। लेकिन उनकी सहायता के लिए कोई भी सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं गंभीर रूप से घायल विद्यार्थियों को अस्पताल पहुंचाने में भी कॉलेज प्रशासन ने बहुत देरी की। विद्यार्थियों ने इस हमले के बाद चिंता जताते हुए कहा कि अगर कॉलेज कैंपस में रात के समय में इतनी बड़ी संख्या में बाहर के लोग तलवारों, डंडों और अन्य तेजधार हथियारों के साथ आ सकते हैं तो भविष्य में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रबंधों को बढ़ाने की वह मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोआबा इंजीनियरिंग कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान दो गुटों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसमें तीन विद्यार्थी जख्मी हुए हैं। इस पर अस्पताल में दाखिल विद्यार्थियों से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई। एक आरोपी को पकड़ लिया है और अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। -भगतवीर सिंह, एसएचओ सदर खरड़
विज्ञापन
5 of 5
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के बाद विद्यार्थियों के साथ बाहरी युवकों की झड़प हुई हैं। विद्यार्थियों का वारदात के बाद इलाज करवा दिया है। रही बात, बच्चों की सुरक्षा के प्रबंधों की तो कॉलेज की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं। -मनजीत सिंह, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, दोआबा इंजीनियरिंग कॉलेज।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।