फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   HOW TO IMPRESS A WOMAN WHILE CHATTING

चैट पर बात करके ही लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ये हैं टिप्स

Sun, 06 Mar 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 01:50 PM IST
सार

  • कोई ऐसी वैसे बात न करें
  • थोड़ा संयम रखें, वो भी आपको मसेज करेगी

विज्ञापन
HOW TO IMPRESS A WOMAN WHILE CHATTING
- फोटो : getty images

विस्तार

उस खास लड़की से चैट करते हैं या करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए, क्या करने से न सिर्फ लड़की आपसे अच्छे से बात करेगी बल्कि आप उसके दिल में अपने लिए जगह भी बना लेंगे।

विज्ञापन


आखिरकार आप उस लड़की से बात करने जा रहे हैं जिसे आप लंबे समय से पंसद करते हैं। तो बेहतर होगा पहले से थोड़ी तैयारी कर ले। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें और जाने उसे कैसी चीजें पसंद है, वह क्या करती है।
विज्ञापन


अब चूंकि आप उससे चैट पर बात करने लगे हैं तो मजेदार विषयों पर बात करें। सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर उस लड़की को बात करने में मजा आए न कि बोरियत या गुस्सा आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी दूसरे के बारे में न शुरू कर दें बातें

HOW TO IMPRESS A WOMAN WHILE CHATTING

लड़की से चैट शुरू करने से पहले अपना रवैया सही रखें और कॉनफिडेंट रहें। लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जो महत्वकांक्षी होते हैं। साधारण और स्वभाविक हो कर बात करें। जो हैं वहीं दिखाएं न कि नाटक करें।

बेहतर होगा अगर आप उससे उसी के बारे में बात करें न कि किसी और के बारे में। पहले उसके बारे में जानें जैसे कि उसकी पसंद, नापसंद और उसके बाद अपनी बात करें। अपने बारे में भी जरूर बताएं ताकि वे आपको जान सके और आपके बारे में महसूस करे।

इतनी लंबी चौड़ी बातचीत के बाद वक्त है थोड़ा धैर्य रखने का। उसे मौका दीजिए आपको मिस करने का। मतलब कुछ देर के लिए मेसेज न करें ताकि उसे आपकी कमी महसूस हो। उसके बाद किसी बहाने फिर से साधारण सी बातचीत शुरू करें।

ऐसी बात न पूछे जो उसे असहज महसूस कराए

HOW TO IMPRESS A WOMAN WHILE CHATTING

अब तक आप उससे इतनी बात तो कर ही चुके हैं कि यह समझ पाएं कि उसे आपसे बात करना अच्छा लगता है या नहीं। अगर हां,तो अब अगला कदम उठाएं। थोड़ी रोमांटिक बातें करें। प्यारी बातें करें ताकि वे आपकी तरफ आकर्षित हो।

ऐसा कुछ भी पूछने या कहने से बचें जो उसे असहज महसूस कराए या बहुत निजी हो। सही वक्त आने पर वह खुद आपको बताएगी।

ज्यादातर लड़कियों को लड़कों में उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ही सबसे अच्छा लगता है। अगर आप लड़की को अपनी बातों से हंसा नहीं पाते तो आपका चांस कम है। इससे उन्हें यह भी पता चलता है कि आप कितने हंसमुख हैं।

और इन सबसे जरूरी है कि अपने या अपने व्यक्तित्व के बारे में कोई झूठ न बोलें। आप कहां रहते हैं, क्या करते हैं, ज्यादा अमीर नहीं भी हैं तो भी, यह सब सच ही बताएं। पकड़े गए तो सोच लीजिए लड़की आपसे कभी बात नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed