कुख्यात और फरार अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल ये औरतें आज तक पुलिस का सिरदर्द बनी हुई हैं। वर्षों से इनकी तलाश है लेकिन ये पकड़ से बाहर है।
इन कुख्यात महिलाओं को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस
हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है। लेकिन अपराध जगत में ये जुमला रेशमा मेमन सटीक बैठता है। रेशमा मेमन याकूब मेमन की बीवी है। याकूब को हाल ही में फांसी दी गई थी। रेशमा को मुबंई बम धमाकों में याकूब और दाऊद का हाथ बटाने और कई वारदातों को अंजाम देने का आरोपी माना जाता है। इसकी बहन शबाना मेमन भी बराबर के गुनाहों की हिस्सेदार है। बताया जाता है कि दोनों कुख्यात औरतों पाकिस्तान में हैं।
इन कुख्यात महिलाओं को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस
अबू सलेम की पूर्व पत्नी समीरा जुमानी ने पर आरोप है कि उसने अबू सलेम के साथ अपहरण, हत्याओं समेत तमाम काले धंधों में उसका साथ दिया। फिलहाल ये कुख्यात औरत फरार है और अमेरिका में बताई जाती है।
इन कुख्यात महिलाओं को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस
अंजली माकन उस महिला जालसाज और ठग का नाम है जिसने एक बैंक को करीब डेढ़ करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। इसके अलावा और भी कई ठगी के मामलों को अंजाम देने में इस औरत का नाम है, फिलहाल पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में भी ये शामिल है।
इन कुख्यात महिलाओं को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस
शिल्पा जावेरी का नाम अंडरवर्ल्ड के एक गुर्गे सामद खान से जुड़ा है। एक मामले में जमानत मिलने के बाद सामद को दूसरे मामले में खुद को पुलिस के हवाले करना था। कोर्ट बाहर गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुस्तैद भी थी, लेकिन अचानक वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं था। शिल्पा एक कार से तेजी से आई और अदालत की दरवाजे से सामद खान गाड़ी में बैठाकर भगा ले गई। तब से कुख्यातों की फेहिरिस्त में शिल्पा जावेरी भी वॉन्टेड है।