भागदौड़ भरी ज़िंदगी में समय का अभाव है परंतु परेशानियां अपार है। हर व्यक्ति यही सोचता है कि सभी परेशानियां उनके ही जीवन में है। आज हम आपको बेहतर जीवन जीने के तरीके बताएंगे जिनसे आपकी परेशानियां पल भर में दूर हो जाएंगी और जीवन आनंद से भर जाएगा।
दिमाग प्रकृति की सबसे अद्धभुत देन है। इसी दिमाग में तो ख्याल आया कि पत्थर घिसने से आग उत्पन्न हो सकती है। आसपास की हरियाली में ही खाद्य पदार्थ हैं। इसी ताकत की बदौलत हम तरक्की की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। दिमाग का सही तरीके से उपयोग करने पर हम जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते है। लेकिन जब तक मनुष्य अपनी दिमागी ताकतों को समझ ही नहीं पाएगा तो अपने भीतर छिपी अच्छाइयों को कभी पहचान नहीं पाएगा।
3 of 8
ग़ज़ल की हकीकत बयानी- समुंदर पर ही बारिश हो रही है
ज़िंदगी में सुख-दुख आते रहते है। हर पड़ाव एक सीख दे जाती है। हमें उस सीख को सकारात्मक व्यवहार से अपनाते हुए अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते रहना चाहिए। ज़िंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जहां हमें कोई मार्ग दिखाई नहीं देता। उस समय हमें सब्र रखकर और ध्यानपूर्वक अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए।
अंदरूनी ताकतें ही हमें कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देती हैं। मनुष्य की शक्ति तो उसके भीतर ही छिपी होती है। हर व्यक्ति में एक खूबी होती है जो किसी दूसरे में नहीं पाई जाती। आप का अंदाज़ केवल आपका है। किसी उदासी में हम अपनी इन शक्तियों भूलना नहीं चाहिए। यदि हताश ना होकर अपनी अंदरूनी ताकतों का इस्तेमाल करें तो सारे ग़म भुला सकते हैं।
आप सही तरीके से अपनी ज़िंदगी तभी व्यतीत कर पाएंगे जब आप बीते हुए कल या आने वाले कल में नहीं बल्कि अपने आज को जीना सीख जाएंगे। जब आप चिंता करना छोड़ देंगे तो आप बातों को दिल में रखना भी छोड़ देंगे। खुश रहने के लिए आपको चिंता करने के साथ दुख की भावना उत्पन्न करने जैसी बातों से भी दूर रहना होगा । यदि आपसे कोई कुछ कह दे तो उसके बारे में भविष्य में सोचने का विचार ना करें।