फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज़िंदगी से है परेशान है, तो इन उपायों को अपनाते ही जीवन में आ जाएगा नया रंग

Sat, 14 Sep 2019 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 14 Sep 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
new colors of life
wellness - फोटो : wellness

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में समय का अभाव है परंतु परेशानियां अपार है। हर व्यक्ति यही सोचता है कि सभी परेशानियां उनके ही जीवन में है। आज हम आपको बेहतर जीवन जीने के तरीके बताएंगे जिनसे आपकी परेशानियां पल भर में दूर हो जाएंगी और जीवन आनंद से भर जाएगा।

new colors of life
wellness

दिमाग प्रकृति की सबसे अद्धभुत देन है। इसी दिमाग में तो ख्याल आया कि पत्थर घिसने से आग उत्पन्न हो सकती है। आसपास की हरियाली में ही खाद्य पदार्थ हैं। इसी ताकत की बदौलत हम तरक्की की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। दिमाग का सही तरीके से उपयोग करने पर हम जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते है। लेकिन जब तक मनुष्य अपनी दिमागी ताकतों को समझ ही नहीं पाएगा तो अपने भीतर छिपी अच्छाइयों को कभी पहचान नहीं पाएगा।

new colors of life
ग़ज़ल की हकीकत बयानी- समुंदर पर ही बारिश हो रही है

ज़िंदगी में सुख-दुख आते रहते है। हर पड़ाव एक सीख दे जाती है। हमें उस सीख को सकारात्मक व्यवहार से अपनाते हुए अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते रहना चाहिए। ज़िंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जहां हमें कोई मार्ग दिखाई नहीं देता। उस समय हमें सब्र रखकर और ध्यानपूर्वक अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
new colors of life
life

अंदरूनी ताकतें ही हमें कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देती हैं। मनुष्य की शक्ति तो उसके भीतर ही छिपी होती है। हर व्यक्ति में एक खूबी होती है जो किसी दूसरे में नहीं पाई जाती। आप का अंदाज़ केवल आपका है। किसी उदासी में हम अपनी इन शक्तियों भूलना नहीं चाहिए। यदि हताश ना होकर अपनी अंदरूनी ताकतों का इस्तेमाल करें तो सारे ग़म भुला सकते हैं।

विज्ञापन
new colors of life
life of brain

आप सही तरीके से अपनी ज़िंदगी तभी व्यतीत कर पाएंगे जब आप बीते हुए कल या आने वाले कल में नहीं बल्कि अपने आज को जीना सीख जाएंगे। जब आप चिंता करना छोड़ देंगे तो आप बातों को दिल में रखना भी छोड़ देंगे। खुश रहने के लिए आपको चिंता करने के साथ दुख की भावना उत्पन्न करने जैसी बातों से भी दूर रहना होगा । यदि आपसे कोई कुछ कह दे तो उसके बारे में भविष्य में सोचने का विचार ना करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed