राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Jaipur Hospital Fire Photos: विचलित कर रहा सवाईमानसिंह अस्पताल के ICU में आग के बाद का भयावह मंजर, पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:02 AM IST
सार
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में आईसीयू में लगी आग के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। चारों ओर फैला धुआं, जले हुए उपकरण और घबराए हुए परिजनों की चीख-पुकार ने पूरे अस्पताल परिसर को शोक में डूबा दिया। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसमें 6 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। देखें ICU में आग के बाद का भयावह मंजर...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन