फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga To Improve Concentration: पढ़ाई और काम में ध्यान बढ़ाने के लिए करें ये योगासन, याददाश्त भी होगी तेज

Fri, 03 Oct 2025 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

Yoga For Concentration: विद्यार्थी, पेशेवर और बुजुर्ग सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके मानसिक शक्ति का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं वे योगासन और प्राणायाम, जो ध्यान और स्मरण शक्ति को मजबूत करने में मददगार हैं।

विज्ञापन
Best Yoga To Improve Concentration Memory Power Boost Focus by Yoga Asanas
फोकस और याददाश्त मजबूत बनाने वाले योग - फोटो : freepik.com

Yoga Tips: आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर ध्यान केंद्रित करने और चीज़ों को याद रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। चाहे पढ़ाई हो, दफ्तर का काम हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां हो, सभी कुछ के लिए ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और याददाश्त मजबूत होना बहुत जरूरी है। दवाइयों और सप्लीमेंट्स के बजाय योगासन और प्राणायाम ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जो दिमाग को शांत, ऊर्जा से भरपूर और याददाश्त को तेज बनाते हैं। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को भी बेहतर करता है। विद्यार्थी, पेशेवर और बुजुर्ग सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके मानसिक शक्ति का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं वे योगासन और प्राणायाम, जो ध्यान और स्मरण शक्ति को मजबूत करने में मददगार हैं।

Best Yoga To Improve Concentration Memory Power Boost Focus by Yoga Asanas
पद्मासन - फोटो : Adobe

 ध्यान और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले प्रमुख योगासन


पद्मासन

यह आसन मन को शांत करता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही तनाव और चिंता कम होती है। अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो रोजाना पद्मासन योग का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। पद्मासन योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है

Best Yoga To Improve Concentration Memory Power Boost Focus by Yoga Asanas
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन

दिमाग तक रक्त संचार को बढ़ाकर स्मरण शक्ति और फोकस को मजबूत करता है। सर्वांगासन करते समय पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैर आपस में जोड़ते हुए बांहों और हथेलियों को जमीन की दिशा में रखें। हथेलियों से जमीन को दबाते हुए दोनों पैरों को छत की दिशा में सीधी उठाएं। हिप्स और कमर को जमीन से ऊपर उठाते हुए कोहनी को मोड़कर कमर पर रखें। अपने हाथों से सहारा देकर शरीर को 90 अंश के कोण में रखें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga To Improve Concentration Memory Power Boost Focus by Yoga Asanas
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन 

संतुलन साधने वाला यह आसन मानसिक स्थिरता और एकाग्रता बढ़ाता है। यह आसन संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। वृक्षासन से मन स्थिर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। दिन की शुरुआत वृक्षासन से करने पर मानसिक शांति और एकाग्रता पूरे दिन बनी रहती है।

विज्ञापन
Best Yoga To Improve Concentration Memory Power Boost Focus by Yoga Asanas
भुजंगासन का अभ्यास करती मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

भुजंगासन

थकान दूर करता है और मस्तिष्क को ऊर्जा देता है।  रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने और पीठ के दर्द को कम करने में यह आसन बेहद लाभकारी है। यह शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सुबह इसका अभ्यास करने से शरीर हल्का और मन शांत रहता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed