{"_id":"5a55d6354f1c1bf41c8b52a4","slug":"story-behind-air-hostess-devshi-kulshreshtha-how-she-became-smuggler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल भर पहले ही हुई थी एयर होस्टेस देवशी की शादी, जानिए आखिर क्यों बनी स्मगलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल भर पहले ही हुई थी एयर होस्टेस देवशी की शादी, जानिए आखिर क्यों बनी स्मगलर
Wed, 10 Jan 2018 02:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एयरलाइंस इंडस्ट्री समेत पूरा देश उस वक्त हिल गया जब जेट एयरवेज की इंटरनेशनल फ्लाइट की एयरहोस्टेस को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फ्लाइट दिल्ली से हॉन्ग कॉन्ग जाने वाली थी। देहरादून की रहने वाली देवशी की शादी 2017 में हुई थी। वह अपने पति के साथ दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहती हैं। फ्लाइट में 4.8 लाख डॉलर्स के साथ एक एयर होस्टेस पकड़ाई। ये कोई पहली दफा नहीं था जब यह एयरहोस्टेस ऐसा काला काम कर रही थी।
2 of 5
पुलिस के सूत्रों की माने तो एयर होस्टेस ने हवाला ट्रांजिक्शन के जरिए करीब 20 करोड़ रुपए हॉन्ग कॉन्ग पहुंचाए, वह इससे पहले नौ बार अमेरिकी डॉलर हॉन्ग कॉन्ग ले जा चुकी थी। इसकी शुरुआत होती है इसी साल के अगस्त महीने से। जानिए एक मामूली एयर होस्टेस की दौलत-शोहरत-पैसा और लालच के लिए स्मगलर बनने की पूरी कहानी।
3 of 5
आरोपी एयरहोस्टेस का नाम देवशी कुलश्रेष्ठ है। दिल्ली का बिजनेसमैन एक यात्रा के दौरान इस एयरहोस्टेस से मिला। बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद देवशी और अमित की मुलाकात हुई। इसी दौरान दिल्ली के इस बिजनेसमैन ने एयरहोस्टेस को अपने प्लान के बारे में बताया। अमित ने देवशी से हॉन्ग कॉन्ग में उसके एक बिजनेस एसोसिएट तक पैसे पहुंचाकर जल्दी ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डर के बावजूद फॉइल पेपर्स के बीच पैसे रखकर सुरक्षा गार्ड्स और मशीनों की नजर से इस काम को छिपाया जाता। ऐसा करने से फॉइल पेपर चॉकलेट्स की तरह चले जाते। हालांकि इस बात की किसी को कानों-कान खबर नहीं होती कि पेपर्स के बीच डॉलर होता था। बाद में देवशी उस शख्स से संपर्क साधकर पैसे दे देती जिस तक उसे पहुंचना था। शुरुआत में अपने काम में सफल होने के बाद देवशी को पैसे के लालच ने इस काम में डूबो दिया।
विज्ञापन
5 of 5
डीआरआई ने जिस ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें अरेस्ट किया, उसके लिए उन्हें 4.8 लाख रुपये मिलने वाले थे। डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि देवशी के पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है क्योंकि इतने कैश का घर में आना, पति की जानकारी में न हो, यह असंभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।