{"_id":"57f1ebff4f1c1bc33226f50c","slug":"son-tried-to-kill-her-mother-in-mumbai-for-property-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश
Mon, 03 Oct 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
son
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस कलयुगी दुनिया में रिश्तों का खौफनाक अंत आए दिन होता रहता है, फिर चाहे रिश्ता मां-बाप का हो या भाई-बहन का ही क्यों न हो। मुंबई से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें रिश्तों को तार-तार करने में बेटे ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, जायदाद के लिए यहां मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार किया गया, जिसमें बेटे ने अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश
2 of 5
- फोटो : mid-day
मिड-डे की खबर के अनुसार मां की उम्र 80 साल है और उसके बेटे ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस कहानी में अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए बेटे ने कई हथकंडे आजमाए।
बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश
3 of 5
सबसे पहले उसने मां को जमीन पर बेरहमी से गिराया और उसके बाद उसकी टांग तोड़ने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात है कि उसने इसका वीडियो भी बनवाया। इस वीडियो को बेटे की पत्नी और बेटी ने बनाया है और वह उसे इस बर्बरता के लिए उकसा भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश
4 of 5
घर की चार दीवारी में हुई इस घिनौनी हरकत में बेटे ने मां का गला घोंटने की कोशिश भी की। बेबस मां रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसकी इस हालत पर आरोपी बेटे को जरा भी अफसोस नहीं हो रहा था।
अत्याचार यही नहीं रुका, आरोपी बेटे ने मां को चाकू से मारने की धमकी भी दी और अपनी पत्नी से चाकू लाने को भी कहा। उसने मां के कान में कहा कि छूरी घौंप दूं।
विज्ञापन
बेटा बना बेरहम, जायदाद के लिए मां का पैर तोड़ने की कोशिश
5 of 5
बताया जा रहा है कि उसने यह सब रिश्तेदारों को धमकाने के लिए किया है, ताकि जायदाद में हिस्सेदारी न बढ़ सके। इसलिए घटना की वीडियो और तस्वीरें वायरल करवाई, ताकि रिश्तेदारों में उसका खौफ कायम हो सके।
वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद एक एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर मां को बेटे के चंगुल से छुड़ाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।