फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरी से खुलासा, सचिन की बेटी सारा को बीवी मानता था आरोपी, खुले चौंकाने वाले राज

Mon, 08 Jan 2018 12:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Jan 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Shocking revealing after man held for stalking Sachin Tendulkar daughter Sara
सचिन तेंदुलकर के फैन्स समेत पूरा मीडिया उस वक्त सक्ते में आ गया जब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स के बारे में पता लगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले से इस सिरफिरे आशिक को कॉल कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। होश तो तब फाक्ता हो गए जब इस आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए।
Shocking revealing after man held for stalking Sachin Tendulkar daughter Sara
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देवकुमार मैती है। जिसने लगभग 20 बार तेंदुलकर के घर फोन किया और सारा के बारे में गलत बातें बोली। यही नहीं, आरोपी ने तो सारा का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। जबकि आरोपी के मुताबिक वो सारा से पहली नजर में ही प्यार करने लगा था। आरोपी के मुताबिक उसने सारा को एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे देखा था, तभी उसे सारा से प्यार हो गया था।
Shocking revealing after man held for stalking Sachin Tendulkar daughter Sara
आरोपी को गिरफ्तार करने और पूछताछ के बाद पुलिस के होश उस वक्त फाक्ता हो गए जब पता पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली, जिसमें आरोपी देवकुमार ने सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम अपनी पत्नी के रूप में लिखा था। इस बीच आरोपी के परिवार ने दावा किया है कि देवकुमार मानसिक रूप से बीमार है। बेरोजगार होने के साथ-साथ कॉलेज ड्रॉपआउट भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking revealing after man held for stalking Sachin Tendulkar daughter Sara
यहां ये बात अब तक राज ही बनी हुई है कि आरोपी को कैसे सचिन का लैंडलाइन नंबर मिला। हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आरोपी का मेंटल टेस्ट के साथ नार्को टेस्ट कराए जाने की भी बात सामने आ रही है। जिससे इस बात का पता चलेगा कि वो मानसिक रूप से बीमार है या नहीं और उसकी बातों में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
Shocking revealing after man held for stalking Sachin Tendulkar daughter Sara
पुलिसिया जांच में इस बात का भी पता लगा कि आरोपी घर पर भी अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता था। हाल ही में उसके पिता का देहांत भी हुआ था। बता दें कि पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब सारा तेंदुलकर ने रविवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के फोन और उसकी लोकेशन को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed