सचिन तेंदुलकर के फैन्स समेत पूरा मीडिया उस वक्त सक्ते में आ गया जब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स के बारे में पता लगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले से इस सिरफिरे आशिक को कॉल कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। होश तो तब फाक्ता हो गए जब इस आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देवकुमार मैती है। जिसने लगभग 20 बार तेंदुलकर के घर फोन किया और सारा के बारे में गलत बातें बोली। यही नहीं, आरोपी ने तो सारा का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। जबकि आरोपी के मुताबिक वो सारा से पहली नजर में ही प्यार करने लगा था। आरोपी के मुताबिक उसने सारा को एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे देखा था, तभी उसे सारा से प्यार हो गया था।
आरोपी को गिरफ्तार करने और पूछताछ के बाद पुलिस के होश उस वक्त फाक्ता हो गए जब पता पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली, जिसमें आरोपी देवकुमार ने सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम अपनी पत्नी के रूप में लिखा था। इस बीच आरोपी के परिवार ने दावा किया है कि देवकुमार मानसिक रूप से बीमार है। बेरोजगार होने के साथ-साथ कॉलेज ड्रॉपआउट भी है।
यहां ये बात अब तक राज ही बनी हुई है कि आरोपी को कैसे सचिन का लैंडलाइन नंबर मिला। हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आरोपी का मेंटल टेस्ट के साथ नार्को टेस्ट कराए जाने की भी बात सामने आ रही है। जिससे इस बात का पता चलेगा कि वो मानसिक रूप से बीमार है या नहीं और उसकी बातों में कितनी सच्चाई है।
पुलिसिया जांच में इस बात का भी पता लगा कि आरोपी घर पर भी अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता था। हाल ही में उसके पिता का देहांत भी हुआ था। बता दें कि पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब सारा तेंदुलकर ने रविवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के फोन और उसकी लोकेशन को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया।