फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ का 'सलिमवा' कैसे बना अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, रोमांचक है रियलिटी

Thu, 07 Sep 2017 12:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Sep 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
 Salimva of Azamgarh  How to make underworld don Abu Salem, exciting reality
abu salem

बचपन में आजमगढ़ की गलियों में कंचा खेलकर पला-बढ़ा 'सलिमवा' आज अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम बन चुका है। इसके पीछे की रियालिटी बहुत रोमांचक है। पढ़ें, पूरा सच।

 Salimva of Azamgarh  How to make underworld don Abu Salem, exciting reality

आजमगढ़ से 35 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा सरायमीर अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक चर्चित नाम है। और हो भी क्यों नहीं यहीं की गलियों में कंचा खेलकर पला बढ़ा एक साधारण सा लड़का अब डॉन बन चुका है। जी हां यहां बात हो रही है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की जिसे बचपन में सब सलिमवा के नाम से बुलाते थे।

 Salimva of Azamgarh  How to make underworld don Abu Salem, exciting reality

1960 के दशक में पठान टोला के एक छोटे से घर में अधिवक्ता अब्दुल कय्यूम के यहां दूसरे बेटे अबू सालिम का जन्म हुआ। वकील होने की वजह से अब्दुल कय्यूम का इलाके में काफी दबदबा था, लेकिन एक सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Salimva of Azamgarh  How to make underworld don Abu Salem, exciting reality

घर की खराब माली हालत देख अबू सालिम को यहीं एक साइकिल ठीक की दुकान में नौकरी करनी पड़ी। वह काफी दिनों तक यहां पर मोटरसाइकिल और साइकिल के पंक्चर ठीक करता रहा। कुछ दिनों तक उसने नाई का भी काम किया और लोगों की दाढ़ी भी बनाई।

विज्ञापन
 Salimva of Azamgarh  How to make underworld don Abu Salem, exciting reality

इतने से उसके परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा था जिससे ऊबकर वह दिल्ली चला गया और वहां पर ड्राइवर की नौकरी करने लगा। दिल्ली से वह मुंबई पहुंचा और कुछ दिनों तक डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करने के बाद वह दाऊद के छोटे भाई अनीस इब्राहीम के संपर्क में आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed