फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की हत्या कर शव को घर के फ्रिज में रखा, दो दिन बाद दिखाई और दरिंदगी

Fri, 29 Sep 2017 07:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 29 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
saharanpur: Girlfriend killed boyfriend and then kept his body in freezer
हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ऐसा कर देगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा। पुलिस ने एक ऐसे ही सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसे सुनसकर आप हैरान हो जाएंगे। पढ़िए प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ क्या किया ?...
saharanpur: Girlfriend killed boyfriend and then kept his body in freezer
आरोपी प्रेमिका
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। कुतुबशेर थाना पुलिस ने आतिश नाम के युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में उसकी प्रेमिका और उसके भाई के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ आतिश के विवाहेतर संबंध थे, लगातार बदनामी और परिजनों के विरोध के चलते वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 
 
saharanpur: Girlfriend killed boyfriend and then kept his body in freezer
हत्या के आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर आतिश की हत्या की और 24 घंटे तक शव को फ्रिज में रखा। बाद में रात के अंधेरे में शव को एक रेहड़े पर रखकर रेलवे लाइन के पास फेंक आए थे।  24 सितंबर को आरोपी सीमा और उसके भाई ने आतिश को घर बुलाया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। 25 सितंबर की रात को महिला के भाई ने अपने दो साथियों भोला और शिवकुमार को पूरी घटना की जानकारी दी। उसी रात को शव को फ्रिज समेत रेहड़े में रखकर रेलवे लाइन पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saharanpur: Girlfriend killed boyfriend and then kept his body in freezer
हत्या के आरोपी

पुलिस ने बताया कि वहां उन्होंने शव को लाइन किनारे फेंक दिया, जिससे दुर्घटना में आतीश की मौत होने का संदेह बना रहे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ने शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आतिश के परिवारिनों से पूछताछ की तो उसके पड़ोस की एक महिला सीमा से संबंध होने का पता चला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
saharanpur: Girlfriend killed boyfriend and then kept his body in freezer
हत्या का खुलासा
महिला ने पुलिस को बताया कि आतिश और उसके बीच विवाहेतर संबंध थे, जिनका परिवार वाले विरोध करते थे। इसी के चलते उन्होंने आतिश से पीछा छुड़ाने का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने सीमा, भोला और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सीमा का भाई मांगा फरार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed