फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप केस में राम रहीम अगर जेल न जाते तो अगले निशाने पर थे 'नेता जी'

Sun, 03 Sep 2017 04:03 PM IST
रीता तिवारी, कोलकाता
रीता तिवारी, कोलकाता Updated Sun, 03 Sep 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
rape convicted gurmeet Ram Rahim wants to make a film on subhash chandra boss
Ram Rahim In Panchkula Court
साध्वी रेप केस में अगर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा न होती तो अगले निशाने पर उनके 'नेता जी' ही थे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 
rape convicted gurmeet Ram Rahim wants to make a film on subhash chandra boss
Ram Rahim
बाबा राम रहीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहारे पश्चिम बंगाल के फिल्मद्योग टालीवुड में पैठ बनाने का योजना बनाई थी। इसी महीने नेताजी पर प्रस्तावित उसकी फिल्म का काम शुरू हो गया होता। जानकार सूत्रों के मुताबिक राम रहीम का अगला निशाना बंगाल ही था। यहां दार्जिलिंग में उसके आश्रम का काम तो शुरू ही हो गया था अब उसकी नगाहें नेताजी पर फिल्म बना कर उनसे जुड़ी स्थानीय लोगों के भावनाओं का दोहन करने की थी।
rape convicted gurmeet Ram Rahim wants to make a film on subhash chandra boss
Ram Rahim - फोटो : File Photo
कोलकता में उसकी मदद कर रहे एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह नेताजी से बहुत प्रभावित था।  प्रस्तावित पिल्म में राम रहीम नेताजी की भूमिका निभाने वाला था जबकि हीरोइन के तौर पर बांग्ला फिल्मों की एक कामयाब अभिनेत्री पर उसकी निगाहें थी। फिल्म का निर्देशन बाबा को करना था जबकि हनीप्रीत इंसां और किट्टी सलूजा सहायता निर्देशक की भूमिका में रहते। इस फिल्म के लिए नवंबर में कोलकाता जाकर काम शुरू करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rape convicted gurmeet Ram Rahim wants to make a film on subhash chandra boss
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
राम रहीम ने अपनी अगली फिल्म एमएसजी आनलाइन गुरूकुल के प्रमोशन के बहाने स्थानीय लोगों से घुलने-मिलने के लिए दुर्गापूजा के दौरान बंगाल दौरे पर आने की योजना बनाई थी। उक्त फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होनी थी। नेताजी पर पांच करोड़ की लागत से बनने वाली उसकी प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी के अलावा पूर्वोत्तर में होनी थी।
विज्ञापन
rape convicted gurmeet Ram Rahim wants to make a film on subhash chandra boss
राम रहीम - फोटो : SELF
नेताजी के पड़पोते और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने राम रहीम की नेताजी पर फिल्म बनाने की योजना पर हैरत जताई है। उनका कहना है कि फिल्मों के जरिए नेताजी के नाम पर पैसे बनाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बीते विधानसभा चुनावों के दौरान चंद्र बोस भाजपा उम्मीदवार थे। उस दौरान राम रहीम के कुछ सहयोगी यहां आकर उनसे मिले थे। लेकिन तब बोस को उनकी असलियत नहीं पता थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed