फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मंगेतर को गोली मार युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Mon, 18 Apr 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 18 Apr 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
man shoots himself after killing his beloved in agra
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

आगरा सदर की इंद्रापुरम कालोनी में रविवार दोपहर तीन बजे नदीम सैफी ने अपनी मंगेतर रुखसार उर्फ हिना के घर में उसे गोली से उड़ाने के बाद अपनी जान दे दी। नदीम की उम्र 25 साल और हिना 23 साल की थी।

मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया

man shoots himself after killing his beloved in agra
हत्या के बाद रोते-विलखते परिजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

रुखसार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पहले तीन घंटे तक रुखसार को मनाने की कोशिश की पर जैसे ही उसने जोर देकर न किया, वैसे ही एक गोली उसके माथे में मारी, और दूसरी अपनी कनपटी पर। दोनों ने वहीं दम तोड़ दिया।

मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया

man shoots himself after killing his beloved in agra
घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

पुलिस ने बताया कि  रोरावर रोड, अलीगढ़ निवासी असलम के बेटे नदीम की रुखसार से शादी तय हुई थी। वह  बेल्ट के बक्कल बनाने फैक्ट्री चलाता था। रुखसार से चार महीने पहले सगाई हो चुकी थी। अगले साल 26 जनवरी को शादी तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया

man shoots himself after killing his beloved in agra
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

दोनों के बीच मौसेरे भाई-बहन का रिश्ता था। असलम और निजामुद्दीन आपस में साढ़ू हैं। रुखसार और नदीम कई सालों से एक -दूसरे को चाहते थे। दोनों के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। रुखसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही थी। करीब दो महीने पहले उसका मन बदल गया।

विज्ञापन

मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया

man shoots himself after killing his beloved in agra
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

ह‌िना ने नदीम से शादी से इनकार कर दिया। कई दिन से उसकी कॉल तक रिसीव नहीं कर रही थी। बताया गया कि नदीम अलीगढ़ से अपने पिता असलम की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर दोस्त सलमान के साथ दोपहर 12 बजे रुखसार के घर आया। फिर घरवालों की जानकारी में उसे समझाने अलग कमरे में ले गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed