फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीना मर्डर केस में नया खुलासा, डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने रची थी साजिश

Tue, 17 Jan 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Indrani offered diamond ring to sheena for meeting before murder

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में अब जो नया खुलासा हुआ है उससे कथित तौर पर मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बार हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए ड्राइवर श्यामवर ने सुनवाई के दौरान बताया कि शीना के कत्ल से पहले इंद्राणी ने उसे कई लालच दिए थे।

डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने रची थी साजिश, जानें शीना मर्डर में और क्या हुआ नया खुलासा

Indrani offered diamond ring to sheena for meeting before murder

श्यामवर ने अपने बयान में बताया कि इंद्राणी, शीना से मिलना चाहती थी और इसके लिए वह हर कीमत चुकाने को तैयार थी। श्यामवर के मुताबिक इस दौरान शीना ने इंद्राणी से पाली हiल में तीन कमरे का घर, कार और एक डायमंड रिंग मांगी थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इंद्राणी, शीना को डायमंड की रिंग देने के लिए राजी हो गई थी।

डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने रची थी साजिश, जानें शीना मर्डर में और क्या हुआ नया खुलासा

Indrani offered diamond ring to sheena for meeting before murder
इंद्राणी मुखर्जी

बताते चलें कि ये वहीं शख्स है जिसकी इस केस में सबसे पहले गिरफ्तारी हुई थी। श्यामवर को पुलिस ने 21 अगस्त 2015 के दिन गैर-कानूनी ढंग से पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने बताया कि शीना ने मिलने के लिए इंद्राणी के सामने कई शर्ते रखी थी। श्यामवर ने पूछताछ में ये भी बताया कि कैसे इंद्राणी और खन्ना ने शीना को रास्ते से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने रची थी साजिश, जानें शीना मर्डर में और क्या हुआ नया खुलासा

Indrani offered diamond ring to sheena for meeting before murder
शीना बोरा और राहुल मुखर्जी

दरअसल, इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और श्यामवर ने शीना का किडनैप कर 24 अप्रैल 2012 के दिन कथित तौर पर कार के अंदर कत्ल कर दिया। इसके बाद लाश को एक सूटकेस में रख दिया गया।

विज्ञापन

डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने रची थी साजिश, जानें शीना मर्डर में और क्या हुआ नया खुलासा

Indrani offered diamond ring to sheena for meeting before murder
इंद्राणी और पीटर मुखर्जी

इंद्राणी की पर्सनल सेकेट्री काजल शर्मा के जरिए श्यामवर से मुलाकात हुई थी। इंद्राणी ने श्यामवर से कई बार सोशल साइट स्काइप के जरिए बात भी की थी। इंद्राणी ने बातचीत में कहा कि वह समाज में उनकी छवि बिगाड़ रही है इसलिए किसी भी तरह उसे खत्म करना होगा। राय ने ये भी बताया कि प्रोपर्टी विवाद और राहुल के साथ संबंध भी शीना की हत्या की वजह बनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed