{"_id":"587cb2d04f1c1b3703efec82","slug":"us-nanny-arrested-for-burt-to-a-indian-origin-two-years-old-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल के मासूम के साथ नैनी का शर्मनाक सलूक, गर्म मशीन से जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल के मासूम के साथ नैनी का शर्मनाक सलूक, गर्म मशीन से जलाया
Tue, 17 Jan 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बच्चों को टाइम न दे पाने की वजह से कई बार मां-बाप या तो बच्चों की देखभाली के लिए आया रख देते हैं या फिर उन्हें किसी स्कूल में डाल देते हैं। लेकिन इन जगहों पर बच्चों को रखना सुरक्षित नहीं है क्योंकि कई बार इन मासूमों का ध्यान रखने वाले इस कदर हैवान हो जाते हैं कि वे उन्हें दर्द देने से जरा भी नहीं घबराते। एक ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक दो साल के मासूम का ध्यान रखने वाली आया ने बच्चों को जलाने की कोशिश की।
अंतिम स्लाइड में देखे कैसे नैनी मासूम के चिपका रही है गर्म रॉड...
2 of 6
- फोटो : NDTV
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक घटना अमेरिका के न्यूयार्क की है, जहां भारतीय मूल के बच्चे के साथ ये दर्दनाक घटना घटित हुई। मां-बाप की गैरमौजूदगी में ध्यान रखने वाली नैनी नासीपहो नॉक्मालो बच्चे के अनुशासन में नहीं रहने की वजह से नाराज थी।
3 of 6
US nanny
- फोटो : NDTV
इसके लिए उसने बालों को कर्ल करने वाली मशीन को गर्म किया और मासूम के शरीर पर चिपकाना शुरू कर दिया। इस वजह से बच्चे के हाथ पैरों पर काफी चोटें आई हैं। बच्चे की मां एंजेला परसॉड ने जब अपने बच्चे को घर पर काफी डरा हुआ पाया और उस के शरीर पर जले के निशान देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : NDTV
इसके बाद परेशान मां ने तुरंत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू कर दिया। वीडियो में मां ने नैनी को साफ तौर पर अपने बच्चे पर गर्म रॉड चिपकाते हुए देखा। एंजेला ने देरी न करते हुए पुलिस को बर्बरता की जानकारी दी और साथ में फुटेज भी सौंप दी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : NDTV
आरोपी नैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैनी ने गुनाह कबूलते हुए अपनी सफाई में कहा कि बच्चा उसकी बात सुन नहीं रहा था इसलिए उसने उसे ये सजा दी। मां ने बताया कि नैनी ने उसके बच्चे को कई बार गर्म मशीन से डराया और उसे कई बार चिपकाया भी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।