{"_id":"59df20fb4f1c1b98678b558c","slug":"honeypreet-was-staying-with-sukhdeeps-relative-in-jangirana-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा, सुनते ही सरपंच भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनीप्रीत के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा, सुनते ही सरपंच भी हैरान
Team Digital
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब होने के 38 दिन बाद पुलिस की पकड़ में आई हनीप्रीत के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा सामने आते ही सरपंच भी हैरान है....
हनीप्रीत
पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार ने जंगीराना में सुखदीप कौर की बुआ सास और महिंदर सिंह की पत्नी स्वर्णजीत कौर से पूछताछ की। उसने बताया कि सुखदीप कौर उनके घर आई थी। सुखदीप ने कुछ दिनों के लिए अपनी सहेली के साथ यहां रुकने की बात कही थी। इसके बाद हनीप्रीत और सुखदीप उनके घर में करीब एक हफ्ते तक रही।
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्णजीत ने बताया कि जब उनका बेटा गुरमीत सिंह अपनी पत्नी रूपिंदर कौर के साथ डीएमसी लुधियाना से घर वापस लौटा तो सुखदीप कौर ने उनको हनीप्रीत के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने दोनों को घर से जाने के लिए कह दिया।
स्वर्णजीत के अनुसार उनका डेरा सिरसा से कोई नाता नहीं है। करीब डेढ़ घंटे तक जांच करने के बाद हरियाणा पुलिस हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई।
स्वर्णजीत के अनुसार उनका डेरा सिरसा से कोई नाता नहीं है। करीब डेढ़ घंटे तक जांच करने के बाद हरियाणा पुलिस हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनीप्रीत
हनीप्रीत के गांव में रुकने की नहीं लगी भनक : सरपंच
गांव जंगीराणा के सरपंच निर्मल सिंह ने बताया कि हनीप्रीत के उनके गांव के एक घर में रुकने की भनक किसी को नहीं लगी। क्योंकि घर से बाहर सुखदीप ही आती थी। इसके चलते गांववाले उस पर कोई शक नहीं करते थे। जब घरवालों को हनीप्रीत के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को निकाल दिया।

हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस : डीएसपी
हरियाणा पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान गांव जंगीराना का नाम लिया था। इस वजह से पुलिस ने वहां पर दबिश दी थी। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि हनीप्रीत ने यहां रुककर किस माध्यम से अपने साथियों से संपर्क साधा।