{"_id":"59a0632c4f1c1b88738b499d","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-s-fall-out-stage-in-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गिरा मंच, बाल-बाल बचे कई मंत्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गिरा मंच, बाल-बाल बचे कई मंत्री
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी का मंच गिरा
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के लिए बना मंच तेज बारिश में भराभरा कर गिर गया। विलंब के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। मंच गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल और राज्यमंत्री ने झटपट नीचे उतर कर खुद को हादसे की चपेट में आने से बचाया। जिले के कई विधायक भी मंचासीन थे। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही थोड़ी देर पहले ही मंच से उतर गए थे। घटना के बाद सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। सीएम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के लिए आने वाले थे।
सीएम योगी का मंच गिरा
- फोटो : अमर उजाला
मंच के तेजी से हिलने-डुलने पर डीएम और एसपी मंच के ऊपर लगे कनात को रोकने के लिए हाथ लगाकर रोकने लगे, लेकिन यह उपाय भी काम नहीं आया। कुछ ही पल में मंच भरभरा का गिर पड़ा। यह नजारा देख डीएम, एसपी समेत मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरों की हवाइयां उड़ गईं। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को 03.05 बजे सतासी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम था। इसके पहले वह रुद्रपुर के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे।
बारिश में कुर्सी से बचते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में ही सीएम के कार्यक्रम में विलंब हो गया, इसलिए तय समय से 3.45 बजे तक उनका हेलीकॉप्टर सतासी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर लैंड नहीं कर पाया था। इसी बीच घनघोर बारिश शुरू हो गई। पंडाल में मौजूद बाढ़ पीड़ित किसी तरह राहत सामग्री बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इंद्रदेव रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। बाढ़ पीड़ितों और पंडाल में मौजूद लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखकर बचने की कोशिश की। चूंकि वाटरप्रूफ पंडाल नहीं बनाया गया था, इसलिए बारिश का पूरा पानी अंदर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
करीब सवा चार बजे डीएम मंच सुजीत कुमार मंच पर आए। वह बाढ़ पीड़ितों की दशा देख ही रहे थे कि मंच पर तनी कनात एकाएक गिरने लगी। डीएम ने आनन-फानन में हाथों से पकड़ कर इसे रोकने की कोशिश की तो मंच के नीचे खड़े एसपी राजीव मल्होत्रा भी दौड़कर उनकी मदद को मंच पर आ गए। उन्होंने भी कनात को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश का लोड वह सह नहीं पाया। मंच पर बैठी जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल हड़बड़ा गईं। कुर्सी से उठकर वह सरपट नीचे भागी।
विज्ञापन
बारिश में बचते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनके पीछे-पीछे राज्यमंत्री और रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद, सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद, देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज के विधायक सुरेश तिवारी भी झटपट मंच से नीचे उतरे। ये सभी लोग बारिश से बचने के लिए सीएम के लिए बने सेफ हाउस में जा पहुंचे। मंच गिरने के बाद सीएम की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सीएम के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीएम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।