फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन की आंखें फोड़ दी, उंगली काट दी

Thu, 01 Dec 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर  Updated Thu, 01 Dec 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
 brother attacked on sister and injured her very badly in UP

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर एक भाई इस कदर बेरहम हो गया कि उसने इंसानियत तो शर्मशार कर दिया। लखीमपुर के परौरी गांव में भाई ने अपनी बहन पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी आंखें फोड़ दी। इतना ही नहीं उसने पीड़िता की दांत से उंगली चबा डाली। गांव में चर्चा हो रही है कि आरोपी ने रेप नहीं कर पाया इसलिए उसने ऐसा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।



आरोपी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है, लेकिन पिता ने उसके खिलाफ हत्या करने की कोशिश का केस दर्ज करा दिया है। मंगलवार की रात भाई बदलू कमरे में और बहन कन्या देवी बाहर टीन के नीचे सो रही थी। इस बीच रात करीब 12 बजे बदलू ने सोती हुई देवी पर हमला कर दिया।

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन की आंखें फोड़ दी, उंगली काट दी

 brother attacked on sister and injured her very badly in UP

विरोध करने पर वह उसकी पिटाई करने लगा और देवी की आंखें बुरी तरह जख्मी कर दी। बदलू का इतने से मन नहीं भरा और उसने पीड़िता की उंगली को दांत से चबा डाला। चीख सुनने के बाद बीच-बचाव के लिए आए पिता को भी उसने धक्का मार दिया। शोर होने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, तब कहीं जाकर उसे दबोचा जा सका। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया।

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन की आंखें फोड़ दी, उंगली काट दी

 brother attacked on sister and injured her very badly in UP
गिरफ्त में आया आरपी भाई

घायल देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के मानसिक बीमार होने की बात कही जा रही है। पिता कांशीराम कश्यप ने बताया कि उनके एक बेटा और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। 27 वर्षीय पुत्री कन्या देवी अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन की आंखें फोड़ दी, उंगली काट दी

 brother attacked on sister and injured her very badly in UP
attack

सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तड़प रही कन्या देवी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल राम जी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज कफारा अनिल पांडेय को सौंपी गई है। युवक की हरकतें देखकर दिमागी हालत कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पिता कांशीराम का कहना है कि उसका कहीं इलाज नहीं चल रहा है।

विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन की आंखें फोड़ दी, उंगली काट दी

 brother attacked on sister and injured her very badly in UP

वह इसे ऊपरी साया बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी घर में मारपीट कर चुका है, लेकिन उसकी ऐसी हालत पहली बार हुई। जख्मी आंखें लिए कन्या देवी दिनभर जिला अस्पताल में कराहती रही, लेकिन उसकी इलाज नहीं हो सका।

वजह थी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आरसी अग्रवाल और डॉ पूनम वर्मा का छुट्टी पर होना। हालांकि सीएमओ डॉ जावेद अहमद और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ मनोज कुमार भी नेत्र सर्जन हैं, फिर भी कन्या देवी की आंखों को इलाज नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed