फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा अनोखा कैफे, जो देखने वालों की बढ़ा देता है एनर्जी

Mon, 06 Feb 2017 10:18 AM IST
मनीष शांडिल्य / बीबीसी
मनीष शांडिल्य / बीबीसी Updated Mon, 06 Feb 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar's unique 'Energy Cafe '

क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा अनोखा कैफे है जो देखने वालों को जबरदस्त एनर्जी देता है। ये कैफे स्थित है बिहार में। पटना के बेली रोड में मौजूद विद्युत भवन के अहाते में दाखिल होते ही चटखदार रंगों में सजी एक छोटी सी बिल्डिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। 

Bihar's unique 'Energy Cafe '
यह इसलिए खास है क्योंकि यहां का सारा फर्नीचर और सजावट का सामान बिजली विभाग के पुराने और खराब हो चुके सामान को दोबारा इतेमाल कर बनाया गया है और ये रिसाइक्लिंग से उर्जा बचत का संदेश देते हैं।
 

बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग के चीफ इंजीनियर (सिविल) सरोज कुमार सिन्हा बताते हैं कि इस कैफे का बेसिक आइडिया उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का था जिसे प्रोफेशनल आर्टिस्ट मंजीत और नेहा सिंह ने साकार किया।

Bihar's unique 'Energy Cafe '

इस कैफे का साइन बोर्ड भी बहुत आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। इसे बनाने में एक पुरानी साइकिल के अगले हिस्से इस्तेमाल हुआ है। कैफे के लिए पुराने ड्रमों को काट कर कुर्सी और सेंटर टेबल बनाए गए हैं तो इलेक्ट्रिक पैनल्स से टेबल और बेंच बनाए गए हैं। इन इलेक्ट्रिक पैनल्स के नट और बोल्ट अब भी साफ-साफ दिखाई देते हैं।

वहीं ट्रांसफार्मर के आयल ड्रम से बैठने का टूल तैयार किया गया है। इंसुलेटर से डस्टबीन तो बिजली के तारों से मॉडर्न आर्ट बनाये गए हैं। मीनू बोर्ड और दीवार घड़ी लकड़ी के पुराने टुकड़ों से तैयार की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar's unique 'Energy Cafe '

कैफे में एक पुरानी एंबेसेडर कार को सोफा में ढाला गया है। यह कार 2001 तक बिहार राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष की सरकारी गाड़ी हुआ करती थी।
इस कार का नंबर प्लेट भी कैफे की दीवार पर बतौर शो-पीस टंगा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar's unique 'Energy Cafe '

पटना के मीठापुर में उर्जा विभाग का एक बंद पड़ा पावर प्लांट है। यहां के कैंटीन में इस्तेमाल की जाने वाली चाय की केतलियां भी इस कैफे के दीवार की रौनक बनी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed