स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अब जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों की रुचि भी विज्ञान के मॉडल बनाने और यह जानने में लगे हैं कि जल शोधन आखिर किस तरह से कार्य करता है। जिले के माकड़ौन और बड़नगर के स्कूल में मंगलवार को कुछ बच्चों के ऐसे ही कार्य देखे गए, जिनकी सराहना की जा रही है।
2 of 4
जल शोधन देखते हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील ग्राम नरसिंगा में टॉपर्स एकेडमी स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसे चौथा आयाम एवं फोर्थ डाइमेंशन प्रोग्राम नाम दिया गया। इसमें विद्यालय के भावी वैज्ञानिकों ने अपने-अपने साइंस प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। इसी के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक फूड स्टालों का भी संचालन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जिसका अभिभावकों और अतिथियों ने लुत्फ उठाया। विद्यालय के संचालक प्रेम सिंह चावड़ा ने बताया, विद्यालय से इसी सत्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धावक भी चयनित हुए हैं। जो आगामी दिनों में अहमदाबाद में हिस्सा लेंगे। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए हाईटेक लैब विजुअल लैब, म्यूजिक लैब एवं रोबोटिक लैब की भी शुरुआत की जानी है।
3 of 4
स्कूली बूच्चे
- फोटो : अमर उजाला
एकेडमिक डायरेक्टर भावेश जांगिड़ ने बताया कि बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में वॉलीबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल एवं क्रिकेट नेट का भी उद्घाटन इस दौरान प्राचार्य राजुकृष्णन ने किया। इस आयोजन की तरह ही उज्जैन जिले के माकडोन नगर परिषद स्थित जल शोधन संयत्र की कार्य प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। जल शोधन संयंत्र के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की उज्जैन इकाई द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल शोधन तकनीक की विस्तार से जानकारी दी गई।
4 of 4
बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी रश्मि तिवारी ने किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों व शिक्षकों सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी शप्रवीण मुखाती, फील्ड इंजीनियर जमनालाल पांडे, संचार सहायक व संविदाकार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।