फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: महाकाल महालोक में डॉ. हितु मिश्रा की दिव्य भजन प्रस्तुति, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 21 Jul 2025 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

Ujjain News:कार्यक्रम में डॉ. हितु मिश्रा ने कहा कि महाकाल महालोक में प्रस्तुति देना एक अलौकिक और दिव्य अनुभव रहा। ऐसा लगा जैसे वहां गायन नहीं, आत्मा और परमात्मा का सीधा संवाद हो रहा हो।

विज्ञापन
Ujjain News: Dr. Hitu Mishra's divine bhajan presentation in Mahakal Mahalok, devotees were overwhelmed
डॉ. हितु मिश्रा ने महाकाल महालोक में दी दिव्य प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर श्री महाकालेश्वर महालोक में खास सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इसमें बरेली से पधारी डॉ. हितु मिश्रा की भजन प्रस्तुति हुई। वहीं मुंबई की सुश्री नेहा बेनर्जी के एकल कथक नृत्य ने श्रद्धालुओं को भक्ति और सौंदर्य के भाव से सराबोर कर दिया। यह सांस्कृतिक संध्या श्रावण मास के छठवें दिन को समर्पित थी। इसमें देश के कुल 47 सुप्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया।


 
गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ, गूंजा शिव का नाम जपो संसारी
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत डॉ. हितु मिश्रा द्वारा गणेश वंदना से की गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इसके बाद उन्होंने राग गोरख कल्याण में ‘शिव का नाम जपो संसारी’ प्रस्तुत किया। इसे सुनकर शिवभक्तों की आंखें नम हो गईं और मन भक्ति में डूब गया।

यह भी पढ़ें- Khandwa News: सावन के दूसरे सोमावर पर ओंकारेश्वर में हादसा, स्नान कर रहे दो श्रद्धालु डूबे, एक को बचाया

Ujjain News: Dr. Hitu Mishra's divine bhajan presentation in Mahakal Mahalok, devotees were overwhelmed
डॉ. हितु मिश्रा ने गणेश वंदना के साथ-साथ राग गोरख कल्याण में ‘शिव का नाम जपो संसारी’ प्रस्तुत किया - फोटो : अमर उजाला

'कलियुग से मुक्ति पाने उज्जयिनी में आओ' ने बांधा समा
भक्तों की आस्था को और अधिक गहराई मिली जब डॉ. हितु मिश्रा ने प्रदीप सारथी द्वारा रचित रचना कलियुग से मुक्ति पाने उज्जयिनी में आओ को राग दरबारी में प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने इस भजन का हृदय से आनंद उठाया और वे  स्वर में स्वर मिलाते नजर आए। इसके बाद डॉ. मिश्रा ने राग यमन में  डॉ. लवलेश के भजन ‘कौन नाम से तुम्हें पुकारूं बोलो भोलेनाथ’ की मधुर प्रस्तुति दी। इस भजन ने यहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर प्रांगण शिव भक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
 
'डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे' पर थिरके श्रद्धालु
कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. हितु मिश्रा ने ‘डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे, प्रेम मुदित नाचे भोला’ भजन को अपनी मधुर शैली में प्रस्तुत किया। इस भजन ने वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए। इन प्रस्तुतियों में  तबले पर आदित्य मिश्रा, कीबोर्ड पर रितेश वैष्णव और ऑक्टोपेड पर आदेश हंसवाल ने सशक्त संगत दी। इससे कार्यक्रम प्रभावशाली बन गया। 
यह भी पढ़ें- MP BJP: 'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

Ujjain News: Dr. Hitu Mishra's divine bhajan presentation in Mahakal Mahalok, devotees were overwhelmed
महाकाल मंदिर समिति ने डॉ. हितु मिश्रा को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

महाकाल मंदिर समिति द्वारा सम्मानित हुईं डॉ. हितु मिश्रा
कार्यक्रम के समापन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव और उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने डॉ. हितु मिश्रा को शाल, महाकाल स्मृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मानित किया। उनके साथ प्रस्तुति में योगदान देने वाले सभी कलाकारों का भी गरिमामय सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. हितु मिश्रा ने कहा कि महाकाल महालोक में प्रस्तुति देना एक अलौकिक और दिव्य अनुभव रहा। ऐसा लगा जैसे वहां गायन नहीं, आत्मा और परमात्मा का सीधा संवाद हो रहा हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed