फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के सुलभ दर्शन का जरिया बनी चलित भस्मारती, प्रबंध समिति के इंतजाम से श्रद्धालु खुश

Wed, 19 Jul 2023 09:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 09:54 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के सुलभ दर्शन का जरिया बनी चलित भस्मारती, प्रबंध समिति के इंतजाम से श्रद्धालु खुश

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Darshan of Mahakal is easily available from Chalit Bhasma Aarti, devotees are happy
चलित भस्मारती से भक्तों को मिल रहे बाबा के सुलभ दर्शन - फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का आगमन सतत् जारी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के सुखद, दर्शन करवा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भक्तों के भस्मारती की ओर बढ़ रहे उत्साह को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः चलित भस्मारती के दौरान ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती के दर्शन हो सकें, इसलिए कार्तिकेय मंडपम को पूर्ण रूप से खाली रखा जा रहा है, जिसमें सतत् तीन से चार पंक्तिओ में श्रद्धालु भस्मारती के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है।


Ujjain Mahakal: Darshan of Mahakal is easily available from Chalit Bhasma Aarti, devotees are happy
महाकाल प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु खुश - फोटो : अमर उजाला
बाबा श्री महाकालेश्वर की भस्मारती में बिना पंजीयन के भी प्रतिदिन पट खुलने से लेकर चलित भस्मारती की व्यवस्था में हज़ारों भक्त दर्शन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि, श्रावण- भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए भस्मारती दर्शन की अनुमति नहीं मिलने से श्रद्धालु निराश हो जाते थे। अब चलित भस्मारती की व्यवस्था किये जाने से भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न हैं। 
Ujjain Mahakal: Darshan of Mahakal is easily available from Chalit Bhasma Aarti, devotees are happy
रोजाना हजारों श्रद्धालु कर रहे बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
दूसरे सोमवार को 55 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी द्वारों से दर्शनार्थियों को सुगम और सुलभ दर्शन हो रहे हैं। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को ही पट खुलने से भस्मारती समाप्त होने तक 30 हज़ार भक्तों ने चलित भस्मारती के दर्शन किए थे। दूसरे सोमवार यह आकड़ा 55  हजार तक पहुंच गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed