{"_id":"6837c729f76cd378670df1ed","slug":"ujjain-baba-mahakal-decorated-with-surya-chandra-and-tripund-during-bhasma-aarti-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 May 2025 08:02 AM IST
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को सूर्य, चंद्रमा और त्रिपुंड से श्रृंगारित कर गले में रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और कपूर आरती कर भोग लगाया गया।
विज्ञापन
1 of 4
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, गुरुवार की सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
2 of 4
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। इसके पश्चात प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।
3 of 4
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को सूर्य, चंद्रमा और त्रिपुंड से श्रृंगारित कर गले में रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन होकर “जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
चांदी की चौरस दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के अहमदाबाद से पधारे दशरथ भाई गोवर्धन दास पटेल ने पुजारी प्रदीप गुरु की प्रेरणा से 4 नग चांदी के चौरस (बिस्किट) भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किए। इनका कुल वजन 1500.200 ग्राम था। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। समिति द्वारा निःशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि सेवाएं भी चलाई जाती हैं, जिनमें भक्त अपनी श्रद्धानुसार योगदान देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।