फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shri Mahakal Lok: शिवराज ने सबको दिया महाकाल लोक का आमंत्रण, 11 अक्टूबर की शाम छह बजे मोदी करेंगे लोकार्पण

Fri, 30 Sep 2022 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 02:31 PM IST
सार

Shri Mahakal Lok: शिवराज ने सबको दिया महाकाल लोक का आमंत्रण, 11 अक्टूबर की शाम छह बजे मोदी करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
Shri Mahakal Lok Shivraj invited everyone to Mahakal Lok, Modi will inaugurate it at 6 pm on October 11
महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर को होगा - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन में बाबा महाकाल के श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का सभी को आमंत्रण दिया और इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

 

जय महाकाल!
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकाल महाराज उज्जैन में विराजमान हैं। मध्यप्रदेश और देश पर सदैव उनकी कृपा बरसती है।

महाकाल महाराज की इच्छा से ही उनके परिसर का विस्तार शिव लीलाओं के साथ किया गया है। वहां एक अद्भुत रचना हुई है जिसका नाम श्री महाकाल लोक रखा गया है। pic.twitter.com/P9wxsidffT

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 30, 2022
Shri Mahakal Lok Shivraj invited everyone to Mahakal Lok, Modi will inaugurate it at 6 pm on October 11
सीएम शिवराज ने देशवासियों से इस पल का साक्षी बनने की अपील की - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकाल महाराज उज्जैन में विराजमान हैं। मध्यप्रदेश और देश पर सदैव उनकी कृपा बरसती है। महाकाल महाराज की इच्छा से ही उनके परिसर का विस्तार शिव लीलाओं के साथ किया गया है। वहां एक अद्भुत रचना हुई है, जिसका नाम श्री महाकाल लोक रखा गया है। हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि महाकाल लोक का लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। शाम को छह बजे लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा। यह भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान का युग है। पहले केदारनाथ, फिर काशी विश्वनाथ और अब महाकाल बाबा के धाम का प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से लोकार्पण होगा। मेरी आपसे अपील है कि इस पल के साक्षी बने। उज्जैन न आ सके तो अपने गांव के मंदिर में दीपक जलाएं। साज सज्जा करें। भजन-कीर्तन-पूजन हो। अभिषेक-आरती हो। सारा गांव अपने मंदिर के प्रांगण में बैठकर महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम देखें। आप सभी आमंत्रित हैं। 
Shri Mahakal Lok Shivraj invited everyone to Mahakal Lok, Modi will inaugurate it at 6 pm on October 11
नंदी द्वार की खूबसूरती - फोटो : सोशल मीडिया
20 हेक्टेयर में बन रहा श्री महाकाल लोक
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है। विस्तार के बाद महाकाल मंदिर परिसर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होगा जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर 5 हेक्टेयर में फैला है। महाकाल कॉरिडोर पौराणिक सरोवर रुद्रसागर के किनारे विकसित किया जा रहा है। यहां भगवान शिव, देवी सती और दूसरे धार्मिक किस्सों से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां और भित्त चित्र बनाए गए हैं। श्रद्धालु हर एक भित्ति चित्र की कथा इस पर स्कैन कर सुन सकेंगे। सप्त ऋषि, नवग्रह मंडल, त्रिपुरासुर वध, कमल ताल में विराजित शिव, 108 स्तम्भों में शिव के आनंद तांडव का अंकन, शिव स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार पर विराजित नंदी की विशाल प्रतिमाएं मौजूद हैं। महाकाल कॉरिडोर में देश का पहला नाइट गार्डन भी बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed