फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने दो दिन पहले से पहुंचने लगे लोग, पंडाल में दरी और पन्नी बिछाकर घेर रहे जगह

Mon, 03 Apr 2023 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

Ujjain: प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने दो दिन पहले से पहुंचने लगे लोग, पंडाल में दरी और पन्नी बिछाकर घेर रहे जगह

विज्ञापन
Pradeep Mishra Katha in Ujjain: People Started Arriving To Listen To The Story Of Pradeep Mishra News in Hindi
कथास्थल पर रविवार को पहुंचे सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला
सीहोर वाले पंडित जी के नाम से प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कल यानि मंगलवार 4 अप्रैल से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा करेंगे, जो कि 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। उज्जैन में होने वाली पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके लिए बडनगर रोड पर आयोजन स्थल के तीन बड़े-बड़े डोम नजर आने लगे हैं। जिसमें आवश्यकता पड़ने पर 15 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।




वैसे तो इस कथा की शुरुआत उज्जैन में 4 अप्रैल मंगलवार से होगी, लेकिन रविवार से ही सैकड़ों श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच गए हैं। जिन्होंने दरी बिछाकर कथा स्थल पर अपनी जगह आरक्षित कर ली है। इस कथा में वैसे तो देशभर के श्रद्धालु शामिल होंगे लेकिन अभी वर्तमान में गुजरात, राजस्थान के श्रद्धालु उज्जैन पहुंच गए हैं। जिनका दो दिनों पूर्व उज्जैन आने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि वह पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को अग्रिम पंक्ति में बैठकर सुन सकें।
Pradeep Mishra Katha in Ujjain: People Started Arriving To Listen To The Story Of Pradeep Mishra News in Hindi
पन्नी और दरी बिछाकर जगह घेर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन पहली बार हो रही प्रदीप मिश्रा की कथा
श्री विट्ठलेश सेवा समिति के प्रमुख व महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पहली बार सीहोर वाले कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। इस सात दिवसीय कथा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने का अनुमान है। यही कारण है कि बडनगर रोड पर फुली वेंटिलेटेड पंडाल का निर्माण किया गया है। इस पंडाल में लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने के साथ ही आयोजन स्थल पर लगभग 50,000 लोगों के भोजन व पार्किंग के साथ ही अस्पताल की भी व्यवस्था जुटाई गई है। शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए श्री विट्ठलेश सेवा समिति ने 12 उपसमितियों का गठन है, जो कि पंडाल, पेयजल, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य, प्रचार से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक की व्यवस्थाएं संभालेंगी। 
Pradeep Mishra Katha in Ujjain: People Started Arriving To Listen To The Story Of Pradeep Mishra News in Hindi
पंडाल में सजावट का काम करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
नहीं होगा रूद्राक्ष का वितरण 
4 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा मुल्लापुरा के आनन्द अखाड़े के सामने पंडालों का निर्माण कर आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं सागर शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि भागवत कथा के दौरान उज्जैन में रूद्राक्ष का वितरण नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Ujjain: महाकाल की नगरी में कल से शिव महापुराण सुनाएंगे प्रदीप मिश्रा,जाने से पहले जानिए कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं

गर्मी से राहत के लिए लगे फव्वारे
बताया जा रहा है कि बडनगर रोड पर बनाए गए कथा के पंडाल को बंगाली डिजाइन के आधार पर लकड़ी से तैयार किया गया है। इस पंडाल में मुख्य रूप से तीन डोम तैयार किए गए हैं, जिसमें श्रद्धालु आसानी से शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पाएंगे। श्री विट्ठलेश सेवा समिति द्वारा अप्रैल माह की गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए पंडाल में फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है, जिससे कि श्रद्धालुओं को कथा के दौरान गर्मी से राहत मिल सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed