फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति: क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लोग,रामघाट व त्रिवेणी में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Sun, 15 Jan 2023 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 02:09 PM IST
सार

मकर संक्रांति: क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लोग,रामघाट व त्रिवेणी में लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
Makar Sankranti People come to take a dip of faith in Kshipra river devotees throng Ramghat and Triveni
क्षिप्रा नदी में स्नान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति का पर्व पर रविवार सुबह से लोग पवित्र नदी घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। बाबा महाकाल की नगरी में लोग क्षिप्रा नदी के घाटों पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। रामघाट व त्रिवेणी पर स्नान के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। क्षिप्रा में नर्मदा का जल आने से दो पुण्य सलिला के जल में स्नान करने का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी यहां लगाई गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण शहर में भारी भीड़ नजर आ रही है। 


Makar Sankranti People come to take a dip of faith in Kshipra river devotees throng Ramghat and Triveni
क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
पवित्र नदी में स्नान का अधिक महत्व
मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदी में स्नान का अधिक महत्व होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट व त्रिवेणी पहुंचे। वहीं दान का विशेष महत्व होने से कई स्थानों पर भिक्षुकों को दान दिया गया और गायों को चारा खिलाया। पर्व स्नान का लाभ लेने शहर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा देव स्थलों पर दर्शन पूजन किए। शहर के विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट और श्रृंगार किया गया।
 
Makar Sankranti People come to take a dip of faith in Kshipra river devotees throng Ramghat and Triveni
त्रिवेणी व रामघाट पर स्नान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवारों ने मनाई खुशियां
कोई पतंगबाजी, तो कोई गिल्ली-डंडा तो कोई सितौलिया खेलकर पर्व के उत्साह को दोगुना करता नजर आया। कई परिवारों ने मिलकर इस दिन पिकनिक मनाई और  तिल-गुड़ से एक-दूसरे का मुंह मीठा कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चे भी पतंग-डोर के साथ मैदान में दौड़ते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti People come to take a dip of faith in Kshipra river devotees throng Ramghat and Triveni
क्षिप्रा और नर्मदा के जल में लोगों ने किया स्नान - फोटो : अमर उजाला
आसमान में इठलाई पतंगें, लड़े खुशियों के पेंच
मकर संक्रांति पर पतंगबाजों के लिए 14 जनवरी फिक्स रहती है, लेकिन शनिवार के बाद आज रविवार को भी आसमान में रंगबिरंगी पतंगे इठलाती रहीं और खुशियों के पेंच लड़ते रहे। तेज साउंड के साथ बज रहे फिल्मी गीतों से शहर की गलियां गूंजती रहीं। पतंगबाजों का हुजूम सुबह से छतों पर नजर आया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed