फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: मानसरोवर, कमल सरोवर और त्रिपुरासुर वध से सजा महाकाल लोक, दो लाख श्रद्धालु एकसाथ कर सकेंगे दर्शन

Tue, 11 Oct 2022 07:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 07:01 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक के सात दिवसीय लोकार्पण महोत्सव की शुरुआत हो गई है। मानसरोवर, कमल सरोवर और त्रिपुरासुर वध भक्तों को महाकाल लोक में ले जाएंगे। 

विज्ञापन
Mahakal Lok Decorated with Mansarovar, Kamal Sarovar and Tripurasur Vadh read more in hindi
महाकाल कॉरिडोर में 200 मूर्तियां बनाई गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का आज पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे। बीते सात दिनों से उज्जैन में लोकार्पण महोत्सव जारी है। विजयादशमी पर शाही ठाठ-बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकलने के साथ ही महाकाल लोक के सात दिवसीय लोकार्पण समारोह की शुरुआत हुई थी। महाकाल लोक को वास्तविक बनाने के लिए बहुत जतन किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण है महाकाल लोक में बने स्थानों के नाम। महाकाल लोक में खूबसूरत स्थानों की पहचान अंग्रेजी नामों के साथ हो रही थी, लेकिन अब सभी नाम हिंदी में रखे गए हैं। 


विजिटर फेसिलिटी सेंटर अब मानसरोवर
उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने सभी स्थानों के अंग्रेजी नाम हटाकर उन्हें हिंदी नाम दिए हैं। विजिटर फेसिलिटी सेंटर को मानसरोवर, मिड-वे ज़ोन को मध्यांचल, कमर्शियल प्लाजा को त्रिवेणी मंडपम, लोटस पॉन्ड, को कमल सरोवर, नाइट गार्डन को सांध्य वाटिका, गजिबो क्षेत्रों को त्रिपथ मंडपम व भैरव मंडपम, डेक-1 को अवंतिका और डेक-2 को कनकशृंगा नाम दिया गया है। पिछले निरीक्षण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नामों पर आपत्ति जताई थी। उनके निर्देशों पर ही हिंदी नाम रखे गए हैं। 
Mahakal Lok Decorated with Mansarovar, Kamal Sarovar and Tripurasur Vadh read more in hindi
महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण 11 अक्टूबर को - फोटो : सोशल मीडिया
87 दुकानें भी हैं बहुत खास
महाकाल लोक में हार-फूल, प्रसाद, पूजन सामग्री की 87 दुकानें लोकार्पण के बाद खुलेंगी। सभी दुकानें अद्भुत हैं। इनकी दीवार लाल पत्थर से बनाई गई है। उन पर सुंदर नक्काशी भी की गई है। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ आशीष पाठक ने बताया कि दुकानों को लीज पर देने के लिए आवंटन प्रक्रिया होगी। अधिक कीमत लगाने वाले को दुकान दी जाएगी। महाकाल मंदिर के पास जिन व्यापारियों की दुकानों को हटाया गया था, उन्हें नई दुकानों का आवंटन होगा। 
 
Mahakal Lok Decorated with Mansarovar, Kamal Sarovar and Tripurasur Vadh read more in hindi
नंदी द्वार की खूबसूरती - फोटो : सोशल मीडिया
40 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं 
महाकाल लोक के आर्किटेक्ट कृष्णमुरारी शर्मा का कहना है कि महाकाल मंदिर में एक समय में 15 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना था। महाकाल के साथ शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर और प्राचीन रुद्रसागर का वैभव लौटाना भी हमारा लक्ष्य था। हमने मई 2017 में काम शुरू किया। तीन महीनों में पहली डिजाइन तैयार हुई, जिसमें 40 से ज्यादा बड़े बदलाव हुए। आम तौर पर बड़े त्योहारों पर महाकाल मंदिर में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु एक समय में रहते हैं। हमारी टीम ने दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रुकने का प्लान तैयार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed