फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, सीएम शिवराज बोले- चारों तरफ आनंद है, उत्सव है, उल्लास है..

Tue, 11 Oct 2022 06:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 06:57 AM IST
सार

Mahakal Lok: श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कल, सीएम शिवराज बोले- चारों तरफ आनंद है, उत्सव है, उल्लास है..

विज्ञापन
Inauguration of Shri Mahakal Lok CM Shivraj said – there is joy celebration gaiety all around
महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण 11 अक्टूबर को - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के साथ ही पूरे देश के लिए मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। पीएम मोदी उज्जैन में करीब 400 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कर इसे देशवासियों को समर्पित करेंगे। महाकाल लोक में लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन से लेकर इंदौर तक विशेष साज-सज्जा की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद पूरे कार्यों पर नजर बनाएं हुए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर महाकाल लोक का लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होने पर खुशी व्यक्त की है।

 
Inauguration of Shri Mahakal Lok CM Shivraj said – there is joy celebration gaiety all around
महाकाल कॉरिडोर में 200 मूर्तियां बनाई गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे जीवन सार्थक हो गया हो। 2016 में जो कल्पना आई थी कि एक ऐसी शिव सृष्टि जिसमें महाकाल महाराज के दर्शन के बाद भक्तों को शिव लीलाएं देखने को मिले। 2017 में विद्वानों से विचार-विमर्श हुआ और 2018 में कैबिनेट ने इस प्रकल्प को स्वीकृति दी। श्री महाकाल लोक के प्रकल्प के बारे में जो सोचा था उससे कहीं बहुत उत्तम, अद्भुत, अकल्पनीय और एक ऐसा काम जो हमारी सांस्कृतिक अभ्युदय का काम है वह हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहा है। पहले बाबा केदारनाथ धाम का पुनर्निमार्ण हुआ फिर भगवान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना और अब महाकाल महाराज के परिसर में श्री महाकाल लोक की अद्भुत रचना हुई है।
Inauguration of Shri Mahakal Lok CM Shivraj said – there is joy celebration gaiety all around
नंदी द्वार की खूबसूरती - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी उज्जैनी अवंतिका, पूरा मध्यप्रदेश आनंद से भरा हुआ है। महाकाल महाराज की इच्छा से ही यह कार्य संपन्न हुआ है और उनकी कृपा बरसेगी। अद्भुत आनंद का विषय यह है कि स्वयं प्रधानमंत्री जी अपने हाथों से श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। चारों तरफ आनंद है, उत्सव है, उल्लास है, प्रसन्नता है और पूरा प्रदेश श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के इस पुण्य अवसर पर सज रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed