फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकाल की पांचवीं सवारी: भादौ महीने के पहले सोमवार फूलों के तीन रंगों से सजी बाबा की पालकी, लाखों भक्त उमड़े

Mon, 15 Aug 2022 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 06:39 PM IST
सार

महाकाल की पांचवीं सवारी: भादौ महीने के पहले सोमवार फूलों के तीन रंगों से सजी बाबा की पालकी, लाखों भक्त उमड़े

विज्ञापन
Mahakal: Baba's palanquin adorned with three colors of flowers on the first Monday of Bhadau month
बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन महाकालेश्वर की पांचवीं सवारी निकल चुकी है। भादौ महीने का पहला सोमवार और स्वतंत्रता दिवस एक साथ होने से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। अगले सोमवार को शाही सवारी निकाली जाएगी। 

 
Mahakal: Baba's palanquin adorned with three colors of flowers on the first Monday of Bhadau month
बाबा की पालकी को फूलों के तिरंगे से सजाया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार शाम 4 बजे परंपरा अनुसार बाबा महाकाल की सवारी मंदिर से निकाली गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने पूजा की। भगवान ने पांच स्वरूपों में दर्शन दिए। आज चंद्रमौलेश्वर चांदी की पालकी में, मनमहेश हाथी पर, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, उमा-महेश नंदी पर ता होलकर रूप में डोल रथ पर विराजित हैं। सभी रूपों के दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हैं। 
 
Mahakal: Baba's palanquin adorned with three colors of flowers on the first Monday of Bhadau month
बाबा ने पांच स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिए। - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे सवारी की शुरुआत हुई जो कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। सवारी रामानुजाकोट, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शाही सवारी 22 अगस्त को निकलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakal: Baba's palanquin adorned with three colors of flowers on the first Monday of Bhadau month
बाबा महाकाल का भस्मारती शृंगार - फोटो : सोशल मीडिया
आजादी के जश्न के मौके पर बाबा की सवारी के लिए तीन रंगों के फूलों से तिरंगा स्वरूप दिया गया था। इससे पहले भस्मारती के समय भी तिरंगे से विशेष शृंगार किया गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed