फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyoti Malhotra Case: उज्जैन पुलिस की पूछताछ में क्या बोली ज्योति? तीन दिन तक हुए सवाल, इसलिए संदेह में यात्रा

Fri, 23 May 2025 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 May 2025 04:01 PM IST
सार

Jyoti Malhotra Spy Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से उज्जैन पुलिस ने तीन दिन तक पूछताछ की। इस दौरान उसकी उज्जैन यात्रा को लेकर सवाल-जवाब किए गए। जानिए, पुलिस से क्या बोली ज्योति जासूस? 

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Spy Case What She Revealed During Ujjain Police Interrogation Over 3 Days
लग्जरी लाइफ जीती है आरोपी ज्योति मल्होत्रा। - फोटो : Insta @TravelWithJo

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई  हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा हिसार पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस की टीम और जांच एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। आरोपी ज्योति मल्होत्रा एक यूट्यूबर ब्लॉगर है, उसने देश के कई हिस्सों में जाकर वीडियो बनाए हैं। ऐसे में अधिकारी उसकी यात्राओं को लेकर पूछताछ रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि ज्योति कहां-कहां गई और उसका क्या मकसद था।




आरोपी ज्योति मल्होत्रा मप्र की बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन भी आई थी। करीब एक साल पहले उसने उज्जैन की यात्रा की थी, इस दौरान उसने बाबा महाकाल के भी दर्शन किए थे। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद उसके उज्जैन यात्रा की जानकारी सामने आई तो जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम हरियाणा के हिसार भेजी गई। यह टीम तीन दिन तक हिसार में रही और ज्योति से पूछताछ की।

Jyoti Malhotra Spy Case What She Revealed During Ujjain Police Interrogation Over 3 Days
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों पूछताछ कर रही हैं। एक वर्ष पहले उसका उज्जैन आना भी संदिग्ध माना गया था, जिसे लेकर एक एसआईटी टीम गठित की थी। एसआईटी के पांच सदस्यों की टीम उज्जैन से हिसार गई और वहां ज्योति से पूछताछ की। लेकिन, टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। 

ये भी पढ़ें: रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, मोहसिन पर तीन FIR दर्ज

Jyoti Malhotra Spy Case What She Revealed During Ujjain Police Interrogation Over 3 Days
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo

तीन दिन हिसार में रही टीम
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि आरोपी ज्योति ने उज्जैन यात्रा के जो वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे, उनके आधार पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस की टीम तीन दिन तक हरियाणा के हिसार थाना क्षेत्र में रही। इस दौरान ज्योति से सवाल-जवाब किए गए। लेकिन, पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे उसकी उज्जैन में की गईं गतिविधियों पर शक किया जाए। उसने बताया कि वह सामान्य तौर पर उज्जैन आई थी। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद वह वापस लौट गई थी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर ज्योति की यात्रा के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: कछुए भगवान विष्णु का कच्छप अवतार, सुख-समृद्धि देते हैं, पर घर में रखना अपराध; इनकी खूब मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Spy Case What She Revealed During Ujjain Police Interrogation Over 3 Days
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo

क्यों शक के दायरे में थी ज्योति की उज्जैन यात्रा?
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल ब्लॉगर है। उसने अपनी उज्जैन यात्रा के दो वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किए थे। इसमें उसने ट्रेन और बस से उज्जैन और अन्य स्थानों पर पहुंचने की जानकारी दी थी। लेकिन, वह कहा रुकी, किससे मिली, कहां-कहां और कौन से वीडियो बनाए, इसकी कोई जानकारी ज्योति ने नहीं दी थी। आमतौर पर यूट्यूबर किसी यात्रा के दौरान पल-पल की जानकारी देते हैं। ऐसे में सवाल उठा कि ट्रैवल ब्लॉगर होने के बाद भी ज्योति ने उज्जैन के किसी भी धार्मिक स्थल या किसी अन्य स्थान वीडियो साझा नहीं क्यों नहीं किया। इसी कारण वह उज्जैन पुलिस के संदेह के दायरे में आ गई। 

ये भी पढ़ें: राजवाड़ा के सामने अहिल्या बाई की प्रतिमा लगाने में लगे थे 36 साल, इतने साल रहा शासन

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Spy Case What She Revealed During Ujjain Police Interrogation Over 3 Days
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo

ज्योति ने उज्जैन के जो वीडियो अपलोड किए उनमें क्या? 
अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में ज्योति हिसार से उज्जैन के बीच आने वाले श्रद्धालुओं का जिक्र कर रही है। वह कहती है कि बढ़ते श्रद्धालुओं की वजह से यह ट्रेन शुरू की गई, जो दोपहर 2:10 बजे चलती है और शाम 5:35 बजे उज्जैन पहुंचती है। वीडियो में तिरुपति बालाजी, खाटू श्याम और जयपुर जैसे स्टेशन से चढ़ने-उतरने वाले लोगों का जिक्र है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ज्योति ऑटो रिक्शा चालकों से चर्चा करते हुए दिख रही है। 

ये भी पढ़ें:  MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में लू का अलर्ट,अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed