फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में: उज्जैन में पहली बार 11 लाख के नोटों से सजा गणेश जी का पंडाल, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

Sat, 14 Sep 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures

विज्ञापन
first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures
गणेश पंडाल उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों गणेश उत्सव पर्व की धूम मची हुई है। शहर के प्रसिद्ध चिंतामण, मंछामन गणेश, सिध्दी विनायक, 10 भुजाधारी गणेश मंदिर पर तो सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ ही रही है। लेकिन शहर में बनाए गए गणपति बप्पा के पंडालों पर भी विशेष तरीके से भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन व महाआरती की जा रही है। पिछले वर्ष गुदरी चौराहा पर स्टालिन के फोटो का उपयोग पर पैर पोंछ के रूप में किया गया था। लेकिन इस बार पटनी बाजार सराफा यूथ फेडरेशन के द्वारा रतलाम के मां लक्ष्मी मंदिर के तर्ज पर 11 लाख रुपये से पंडाल को सजाया गया है, जो की शहर में गणेश उत्सव पर्व का विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures
पंडाल में लगी नोट - फोटो : अमर उजाला

सराफा यूथ फेडरेशन के आनंद गर्ग और बंटी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सराफा यूथ फेडरेशन पिछले 11 वर्षों से पटनी बाजार में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित करता आ रहा है। इस वर्ष कुछ नया करने का जुनून था। इसीलिए हमने अन्य व्यापारी प्रशांत सोनी, मानव गर्ग, अशोक सोनी, मनोज गुप्ता के साथ मिलकर 10, 20, 50, 100, 500 के नोट एकत्रित किए और गणपति बप्पा के पांडाल को 11 लाख रुपये के नोटों से सजा दिया। यह साज सज्जा पंडाल में रविवार तक इसी तरह रहेगी। यह कुछ ऐसी साज सज्जा है, जिससे यह पांडाल अब मंदिर की तरह नजर आ रहा है। 

first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures
गणेश पंडाल - फोटो : अमर उजाला

इस पंडाल को सजाने वाले अक्षय चौरसिया ने बताया कि पंडाल को सजाने में लगभग 27 घंटे की मेहनत लगी है। हमने 10, 20, 50, 100 और 500 के नोटों को लड़ियों के रूप में सजाया गया है, जिससे यह पंडाल काफी आकर्षक नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures
गणेश पंडाल - फोटो : अमर उजाला

11 लाख रुपये से पंडाल की सजावट करने के बाद सराफा यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने पंडाल की सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया है। इसके साथ ही दो बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी पंडाल के बाहर तैनात हैं, जो कि हर आने जाने वाले व्यक्ति पर निगाह रखे हुए हैं। इन बंदूकधारियों के साथ ही 36 सीसीटीवी कैमरे भी लगातार इस गणेश पंडाल की सुरक्षा कर रहे हैं। उज्जैन शहर में पहली बार किसी पंडाल को इतनी बड़ी राशि से सजाया गया है। इसीलिए पंडाल को देखने आने वालों की भारी भीड़ पटनी बाजार क्षेत्र में पहुंच रही है। 

विज्ञापन
first time in Ujjain Ganesha pandal decorated with 11 lakh notes In pictures
गणेश पंडाल - फोटो : अमर उजाला

जो लोग रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अब तक नोटों से सजे मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए हैं, वे लोग इस पंडाल के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित कर सकते हैं। पंडाल की सजावट करने वाले अक्षय चौरसिया बताते हैं कि वैसे तो यह पंडाल है। लेकिन इसे मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। रंग-बिरंगे नोटों के बीच गणपति बप्पा का यह पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed