फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: बाबा महाकाल के आंगन में 'जय श्रीराम', एक लाख दीयों से सजाया मंदिर परिसर, ड्रोन से बरसे फूल

Mon, 22 Jan 2024 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 09:10 PM IST
सार

 बाबा महाकाल ने भस्म आरती से भगवान श्री राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, इसके बाद भोग आरती और संध्या आरती में भी बाबा महाकाल ने श्री राम के स्वरूप में ही भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह मंदिर परिसर में मनाए गए उत्सव के बाद शाम को भव्य दीपोत्सव की भी धूम दिखाई दी। इसके तहत एक लाख दीपक मंदिर में प्रज्वलित किए गए। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: 'Jai Shri Ram' in courtyard of Baba Mahakal, temple complex decorated with one lakh lamps
दीयों और विद्युत रोशनी से जगमग महाकाल मंदिर परिसर - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या की पावन धरा पर भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने का उत्सव आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती से ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बाबा महाकाल ने भस्म आरती से भगवान श्री राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, इसके बाद भोग आरती और संध्या आरती में भी बाबा महाकाल ने श्री राम के स्वरूप में ही भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह मंदिर परिसर में मनाए गए उत्सव के बाद शाम को भव्य दीपोत्सव की भी धूम दिखाई दी। इसके तहत एक लाख दीपक मंदिर में प्रज्वलित किए गए। 


 
Ayodhya Ram Mandir: 'Jai Shri Ram' in courtyard of Baba Mahakal, temple complex decorated with one lakh lamps
महाकाल मंदिर में एक लाख दीये जलाकर राम दिवाली मनाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्मार्ती में महापूजन कर श्रीराम को प्रिय खिरान्न का भोग लगाया गया था। इसके बाद नंदी मंडपम एवं गणेश मंडपम में भगवान श्रीराम का संकीर्तन व शिवराम स्तुति की गई। 

 
Ayodhya Ram Mandir: 'Jai Shri Ram' in courtyard of Baba Mahakal, temple complex decorated with one lakh lamps
एक लाख दीपकों महाकाल मंदिर परिसर जगमग हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्रीराम की महाआरती एवं प्रसाद वितरण, आरती के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुंड के चारों ओर एक लाख दीपकों का प्रज्वलन किया गया। इसमें चारों ओर दीपों से "जय श्री राम", धनुष, स्वास्तिक, भगवान श्री राम की आकृति बनाई गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: 'Jai Shri Ram' in courtyard of Baba Mahakal, temple complex decorated with one lakh lamps
बिजली की रोशनी और आतिशबाजी ने मन मोह लिया - फोटो : सोशल मीडिया
आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की गई। याद रहे कि आज भगवान श्री महाकालेश्वर की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 5 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई थी। वहीं मंदिर प्रांगण में एलईडी के माध्यम से रामजन्मभूमि के सजीव प्रसारण को भी दिखाया गया था।

 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: 'Jai Shri Ram' in courtyard of Baba Mahakal, temple complex decorated with one lakh lamps
भगवा ध्वज से अलग ही माहौल बन गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में लहराए भगवा ध्वज, भव्य आरती भी हुई
श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक लाख दीपक जलाकर मनाए गए दीपोत्सव के दौरान वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में भगवान श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की भव्य आरती की गई और इस दौरान भगवा ध्वज भी लहराए गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed