फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: कोटितीर्थ कुंड के बाद अब चमकेगा महाकाल मंदिर का शिखर, पानी खाली कराकर होगी तल भाग की सफाई

Tue, 07 Feb 2023 12:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
After Ujjain's Kotitirth Kund now the peak of Mahakal temple will shine
कोटितीर्थ कुंड की सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई है। अभी कोटितीर्थ कुंड तथा गर्भगृह की सफाई हो रही है। इसके बाद महाकाल मंदिर के शिखर की सफाई की होगी। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर का कोना कोना चमके इसलिए मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि से पहले ही कोटितीर्थ कुंड की सफाई शुरू करा दी है। इसमें कुंड की सीढियों पर लगी काई को साफ कराया जा चुका है और इसके साथ ही बाद में कुंड में भरे पानी को खाली कराकर तल भाग की सफाई की तैयारी भी हो चुकी है। महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चाँदी जड़ित दीवारों को भी चमकाने का काम चल रहा है। सफाई के बाद रजत जड़ित दीवारें चमकने लगी हैं। दीवारों की सफाई का काम पूरा होने के बाद भगवान महाकाल की चाँदी से बनी जलाधारी व अन्य प्रतिमाओं को भी अगले दो-तीन दिन में साफ कर चमकाया जाएगा। यह सारे काम निपटने के बाद महाकाल मंदिर समिति मंदिर के शिखर की सफाई में जुट जाएगी। इस दौरान मंदिर के शिखर को धोया जाएगा तथा उसका रंगरोगन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में अन्य स्थानों पर लगी पीतल और स्टील आदि की रैलिंग को भी चमकाया जा रहा है।



 
After Ujjain's Kotitirth Kund now the peak of Mahakal temple will shine
कोटेश्वर भगवान के अंगूठे से बना है कुंड - फोटो : अमर उजाला
भगवान कोटेश्वर के अंगूठे से बना था कुंड
महाकाल मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड रंगाई-पुताई के बाद चमक उठेगा। महाकाल मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि यह अति प्राचीन कुंड है। सदियों से पुण्य सलीला क्षिप्रा एवं मंदिर परिसर में पावन कुंड के जल से ही भूतभावन भगवान महाकालेश्वर के ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन होता रहा है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता अनुसार अवंतिका में महाकाल रूप में विचरण करते समय कोटितीर्थ भगवान के पैर के अंगूठे से प्रकट हुआ था। कुंड की सफाई और पुताई के बाद पानी बदला जाएगा एवं आसपास बने शिवलिंग मंदिरों के शिखरों की भी रंगाई-पुताई की जाएगी। 
 
After Ujjain's Kotitirth Kund now the peak of Mahakal temple will shine
महाकाल मंदिर में सात लाख भक्तों के आने की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला
सात लाख श्रद्धालुओं के आने का है अनुमान
महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार मंदिर में पिछले साल के मुकाबले दो से तीन गुना श्रद्धालुओं के अधिक आने का अनुमान अधिकारी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के सुगमता से दर्शन हो सकें इसकी रणनीति बनाई गई है। इसके अलावा जहां से श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु प्रवेश दिया जाएगा, उसके समीप ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूता स्टैंड, क्लॉक रूम और अन्य सुविधाएं जुटाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed