{"_id":"6237059050786c5bd019779e","slug":"ujjain-obscene-dance-of-eunuchs-at-the-gate-of-mahakal-temple-video-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल मंदिर के गेट पर किन्नरों का अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल मंदिर के गेट पर किन्नरों का अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस
Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
सार
महाकालेश्वर मंदिर के गेट पर किन्नरों के अश्लील डांस का मामला सामने आया है। किन्नर श्रद्धालुओं से रुपये मांगकर उनके सामने अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
मंदिर के गेट पर डांस करते किन्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भक्तों की आस्था के केंद्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अप्रिय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर परिसर को अभद्रता का अड्डा बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले एक महिला ने मंदिर परिसर में डांस कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था तो अब किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किन्नर महाकाल मंदिर परिसर में अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग गानों पर ये डांस किए गए हैं। एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल क्षेत्र में ही रहने वाली दो किन्नरों ने श्रद्धालुओं के सामने गेट नंबर 6 पर डांस किया। उनकी भाव-भंगिमाएं अश्लील थीं। इस डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों किन्नरों पर केस दर्ज कर लिया है।
कहा जा रहा है कि किन्नरों द्वारा मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं को आएदिन घेर लिया जाता है और रुपये मांगे जाते हैं। रुपये नहीं देने पर किन्रर उनके सामने अश्लील हरकत भी करती हैं। इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस तक पहुंचती रही है, लेकिन किन्नर होने के चलते पुलिस भी चेतावनी देकर छोड़ देती है। इस बार वीडियो प्रमाण दिखाकर शिकायत की गई। बता दें कि इसके पहले इंदौर निवासी महिला ने महाकाल मंदिर परिसर में डांस किया था। इसके बाद गाने में मिक्सिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।