फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: उज्जैन पहुंची अभिनेत्री पूनम झंवर, भगवान महाकाल से की विवाह की प्रार्थना, मांगा अच्छा वर

Mon, 20 Jun 2022 12:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 12:39 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम झंवर उज्जैन पहुंचीं और महाकाल भगवान के दर्शन किए। गर्भगृह में पूजन अभिषेक किया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने लिए अच्छा वर मांगा है। महाकाल से प्रार्थना की है कि अच्छा पति मिले और शुभ विवाह हो। 

विज्ञापन
Ujjain News: Actress Poonam Jhanwar reached Ujjain, prayed for marriage to Lord Mahakal, sought a good groom
महाकाल भगवान का अभिषेक पूजन करती अभिनेत्री पूनम झंवर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम झंवर उज्जैन पहुंचीं और महाकाल मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने विवाह के लिए महाकालेश्वर से प्रार्थना की और अच्छा पति मांगा। पूनम ने मोहरा, ओ माय गॉड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 
Ujjain News: Actress Poonam Jhanwar reached Ujjain, prayed for marriage to Lord Mahakal, sought a good groom
नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल से प्रार्थना करतीं अभिनेत्री पूनम - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक उज्जैन पहुंचने के बाद अभिनेत्री पूनम झंवर महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन किया। बाद में नंदी हॉल में बैठकर मन ही मन प्रार्थना करने लगीं। मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी उन्होंने दर्शन किए। अभिनेत्री पूनम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोरोना के बाद तीन साल के अंतराल में बाबा महाकाल के दर्शन को आई हूं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में बहुत कुछ किया है। आगे भी बाबा महाकाल के आशीर्वाद से बहुत काम करना है। जब उनसे पूछा गया कि बाबा महाकाल से उन्होंने क्या मांगा। उन्होंने कहा वैसे तो मैं शादीशुदा नहीं हूं। बाबा महाकाल से मैंने अपने लिए जोड़ा मांगा है। प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द शुभ विवाह हो जाए। अभिनेत्री पूनम ने ओ माय गॉड फिल्म में राधे मां की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मोहरा फिल्म में भी उनकी भूमिका रही। ओ माय गॉड फिल्म से उन्हें खूब ख्याति मिली। वे महाकाल भगवान को बहुत मानतीं हैं और जब जब समय मिलता है दर्शन के लिए आतीं हैं। इस बार तीन साल बाद दर्शन के लिए आईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed