फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बालाघाट के जंगल में मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाक टीम को दी बधाई

Mon, 20 Jun 2022 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

MP News: बालाघाट के जंगल में मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाक टीम को दी बधाई

Balaghat News: Three Naxalites killed in encounter, Hawk force entered the forest and killed them
हाक फोर्स के जवानों ने नक्सलियों को उतारा मौत के घाट। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के बहेला थाना इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन इनामी नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और महिला नक्सली रामे शामिल है। जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हुई वो इलाका महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पूरी पुलिस टीम को बधाई। मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

 
Balaghat News: Three Naxalites killed in encounter, Hawk force entered the forest and killed them
नक्सलियों के पास से जब्त किए गए हथियार। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार लांजी क्षेत्र के वारी डेम के पास कड़ला के जंगल में देर रात नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी हाक फोर्स को मिली थी। तड़के सुबह हाक फोर्स के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। जैसे ही नक्सलियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। हाक फोर्स ने जवाबी फायरिंग करते हुए जंगल में घुसकर तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया।
Balaghat News: Three Naxalites killed in encounter, Hawk force entered the forest and killed them
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली। - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे शुरू हुई थी मुठभेड़
नक्सलियों और पुलिस के बीच सुबह 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो कि करीब एक घंटे चली। नक्सलियों के पास एके 47 जैसे आधुनिक हथियार मिले हैं। मारे गए तीन नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। सभी के पास से मिले हथियार भी जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ का नेतृत्व आईजी संजय सिंह एवं एसपी सौरभ कुमार ने किया था। एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार ने  पुलिस अधिकारियों के जंगल में होने की पुष्टि की है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed